Mahakumbh 2025 : महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल की सुविधाएं देख अमेरिका और इजरायल वाले भी दंग

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में श्रद्धालुओं के इलाज के लिए एम्स दिल्ली और आईएमएस बीएचयू के एक्सपर्ट तैनात किए गए है. माइनर इंजरी के ऑपरेशन 4000 और 12 के मेजर ऑपरेशन किए गए हैं. यहां की सुविधा देखकर विदेशी भी दंग हैं.

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में इस बार केवल आस्था ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का भी अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है. महाकुंभ नगर में अस्थायी हॉस्पिटल की जो व्यवस्था की गई है, उसने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से आए श्रद्धालुओं को भी चकित कर दिया है. अमेरिका, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल जैसे देशों के नागरिकों ने यहां की चिकित्सा सेवाओं को दुनिया में सबसे बेहतरीन करार दिया. उन्होंने सेंट्रल हॉस्पिटल के रिकॉर्ड बुक में बाकायदा लिखा है कि योगी सरकार ने प्रयागराज में जो कर दिखाया, वैसा अब तक दुनिया के किसी देश में नहीं देखा गया. महाकुंभमें सोमवार की शाम तक कुल साढ़े सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं का इलाज किया गया है. इसमें एम्स दिल्ली और आईएमएस बीएचयू के एक्सपर्ट की भी प्रमुख भूमिका है.

विदेशी श्रद्धालुओं ने की तारीफ

महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में इलाज करा चुके यूके के कैटेनियन डेविडसन ने कहा कि इतनी शानदार चिकित्सा सुविधाएं पहली बार किसी अस्थायी अस्पताल में देखी हैं. अपने देश में भी अस्थायी अस्पतालों में इतनी बेहतर व्यवस्थाएं कभी नहीं देखीं. यह तो पूरी तरह से स्थायी लगता है. इसी तरह इजरायल के डाइटेच ने कहा कि सेंट्रल हॉस्पिटल समेत महाकुंभनगर के सभी चिकित्सा केंद्र अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. हर मरीज की यहां पर गहन जांच हो रही है. जो बेहद प्रभावशाली तरीके से की जा रही है.

योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुनिया में मिसाल

लंदन के नेकेल ने आईसीयू प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ पांडेय और उनकी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे भाई का समय पर इलाज कर हमें पूरी तरह संतुष्ट किया गया. भारत की सबसे बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं हमें यहीं महाकुंभ में देखने को मिली हैं. ऑस्ट्रेलिया के डेनियल ने महाकुम्भनगर की स्वास्थ्य व्यवस्था को बहुत ही प्रभावशाली करार दिया है. उनका कहना था कि इस सेंट्रल हॉस्पिटल के जरिए ही दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की सार्थकता साबित हुई है.

ये भी पढ़ें : भीड़ से परेशान बिहार के लड़कों ने खोजा आइडिया, इस रास्ते प्रयागराज पहुंच किया कुम्भ स्नान

भारतीय श्रद्धालु भी संतुष्ट

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के जज अनिमेष गुप्ता ने कहा कि योगी सरकार ने जिस तरह एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था की है, वह काबिले तारीफ है. दिल्ली से आए वासु ने बताया कि मैं परिवार के साथ महाकुंभनगर में संगम स्नान के लिए आया था. यहां अचानक तबीयत खराब हो जाने से पूरा परिवार परेशान हो गया. इसके बाद लोगों ने सेंट्रल हॉस्पिटल में डॉक्टरों को दिखाने की सलाह दी. जैसे ही हम सेंट्रल हॉस्पिटल पहुंचे, वहां के एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम ने तुरंत हमारी जांच की और इलाज करने के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं. आराम मिलने के बाद हम वापस लौटे. महाकुंभ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो इंतजाम किए हैं, वैसा पूरे देश में कोई और नहीं कर सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >