Maha Kumbh Fire : महाकुंभ समाप्त होने के बाद सफाईकर्मी कर रहे थे पार्टी, तंबू में लगी आग

Maha Kumbh Fire : महाकुंभ नगर में आग लगने से एक शख्स झुलस गया. बताया जा रहा है कि खाना पकाने के दौरान तंबू में आग लग गई.

Maha Kumbh Fire :महाकुंभनगर के सेक्टर चार में गुरुवार देर रात जलकल की ‘सैनिटेशन’ कालोनी में एक तंबू में आग लग गई. इससे एक व्यक्ति झुलस गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रमोद शर्मा ने बताया, ‘‘महाकुंभ मेला समाप्त होने के बाद सेक्टर चार स्थित सैनिटेशन कालोनी में तीन सफाईकर्मी पार्टी कर रहे थे. खाना पकाने के दौरान तंबू में रात करीब साढ़े 11 बजे आग लग गई.’’

प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारण एक व्यक्ति झुलस गया. उसे एसआरएन (स्वरूप रानी नेहरु) अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शर्मा ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम बनारसी दास है. वह प्रयागराज का ही रहने वाला है.

66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान

45 दिनों तक चले महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया. यह संख्या भारत की आबादी का लगभग 50 फीसदी है, जबकि दुनिया के कई देशों की आबादी से कहीं ज्यादा है. मेले का समापन महाशिवरात्रि के दिन यानी 26 फरवरी को हुआ. इसमें देश-विदेश से लोग संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे.

4000 हेक्टेयर में बसाई गई थी महाकुंभ नगरी

महाकुंभ को इस बार भव्य और दिव्य बनाया गया था. 4000 हेक्टेयर में महाकुंभ नगर को बसाया गया था. पूरे मेला क्षेत्र को 25 सेक्टर में बांटा गया था. 12 किमी में कई पक्के घाटों का निर्माण किया गया था. 1850 हेक्टेयर में पार्किंग निर्मित की गई, जबकि 31 पांटून पुल, 67 हजार से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स, 1.5 लाख शौचालय और 25 हजार पब्लिक एकमोडेशन सुनिश्चित किए गए थे.

महाकुंभ के आयोजन में 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च

यूपी की योगी सरकार ने 7 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि महाकुंभ मेले में खर्च की. वहीं केंद्र सरकार के सहयोग से कुल 15 हजार करोड़ रुपए से पूरे प्रयागराज का कायाकल्प किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >