लखनऊः कौन हैं SDM ज्योति मौर्य, जिनके पति आलोक ने लगाया चीटिंग का आरोप, जानिए पूरी कहानी

SDM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में ज्योति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने पति आलोक को अपशब्द बोलती हुई नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं कौन हैं ज्योति मौर्य. ज्योति और आलोक की कहानी क्या है.

लखनऊः एसडीएम ज्योति मौर्य पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियों में हैं. ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच ज्योति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने पति आलोक को अपशब्द बोलती हुई नजर आ रही हैं. चलिए जानते हैं कौन हैं SDM ज्योति मौर्य.

कौन हैं ज्योति मौर्य

ज्योति मौर्य उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली हैं. इनके पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. ज्योति की शादी साल 2010 में आलोक के साथ हो गई थी. उस समय वह ग्रेजुएशन कर रही थी. आलोक मौर्य के साथ शादी के बाद ज्योति ने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया.

SDM ज्योति मौर्य बायोग्राफी

ज्योति मौर्य पढ़ने में अच्छी थीं. उनकी पढ़ाई को देखते हुए पति आलोक मौर्य ने उन्हें प्रयागराज यूपीपीसीएस (UPPCS) की कोचिंग के लिए भेज दिया. साल 2015 में ज्योति का पीसीएस में चयन हुआ. ज्योति ने PCS में 16वीं रैंक हासिल की थी. उस दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने ससुर और पति आलोक को दिया था.

ज्योति मौर्य एसडीएम के कितने बच्चे हैं

बात करें एसडीएम ज्योति के बच्चों की तो ज्योति और आलोक के दो जुड़वां बेटियां हैं जो ज्योति के साथ रहती हैं. ज्योति पीसीएस बनने के बाद जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज और लखनऊ में तैनात रह चुकी हैं. अभी वह बरेली के शुगर मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं.

Also Read: स्वामी प्रसाद मौर्य की बढ़ी मुश्किलें, रामचरितमानस विवाद मामले में पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल, पाए गए दोषी
ज्योति मौर्य और आलोक का विवाद क्या है

ज्योति मौर्य और आलोक का विवाद साल 2020 से है. दरअसल आलोक मौर्य उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, जबकि उनकी पत्नी ज्योति मौर्य बरेली में तैनात पीसीएस अधिकारी हैं. आलोक का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी SDM ज्योति और उनके प्रेमी मनीष दुबे (होमगार्ड कमांडेंट) पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. आलोक का आरोप है कि ज्योति का गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात मनीष के साथ अफेयर चल रहा है. दोनों को उन्होंने लखनऊ के एक होटल में एक साथ पकड़ा था. फिलहाल इन दिनों SDM ज्योति और आलोक मौर्य का यह विवाद काफी सुर्खियों में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >