Video: ' ये आरा कभी हारा नहीं' से हिम्मत बंधाने वाली आकांक्षा खुद हारीं 'जिंदगी', आज ही रिलीज हुआ था ये गाना

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज रविवार को सुसाइड कर लिया है. सुसाइड के कुछ ही घंटे के बाद एक्ट्रेस का आखिरी गाना रिलीज हुआ. गाने का टाइटल है 'ये आरा कभी हारा नहीं' गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है. यहां देखें भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का आखिरी Video

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज रविवार को सुसाइड कर लिया है. आकांक्षा दुबे ने सुसाइड वाराणसी के सारनाथ के एक होटल में की है. आकांक्षा दुबे का शव होटल के 105 नंबर कमरे में पंखे से लटकता मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में मामले की जांच शुरू कर दी है. आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं. सुसाइड के कुछ ही घंटे के बाद एक्ट्रेस का आखिरी गाना रिलीज हुआ. गाने का टाइटल है ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ गाने के वीडियो को भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और आकांक्षा पर फिल्माया गया है. गाने के बोल जावेद अख्तर और इमामुद्दीन के हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >