Uttar Pradesh Weather: लखनऊ में मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का पूर्वानुमान, जानिए आज UP में कैसा रहेगा मौसम

Uttar Pradesh Weather Update: आज महाशिवरात्रि है. ऐसे में यूपी के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बादल तो कहीं बारिश का अनुमान है. उत्तर पश्चिमी हवाएं पहले उत्तर पूर्वी हुईं और फिर पूर्वी हवाएं चलने लगीं. आइए जानते हैं मौसम का हाल.

Uttar Pradesh Weather Update: आज महाशिवरात्रि है. ऐसे में यूपी के अलग-अलग हिस्सों में कहीं बादल तो कहीं बारिश का अनुमान है. इन दिनों उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अभी भी कुछ जगहों पर सुबह के समय में घने कोहरे छाए रहते हैं. कभी हल्की गर्मी तो कभी सर्द हवाओं के कारण मौसम लगातार करवट ले रहा है. उत्तर पश्चिमी हवाएं पहले उत्तर पूर्वी हुईं और फिर पूर्वी हवाएं चलने लगीं. आइए जानते हैं लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, नोएडा , मेरठ, वाराणसी और प्रयागराज का मौसम का हाल.

लखनऊ में आज बारिश का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग की माने तो महाशिवरात्रि के अवसर पर लखनऊ के कई हिस्सों में आज तेज बारिश हो सकती है. इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा. इतना ही नहीं तेज हवाएं भी चलेंगी.

गोरखपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज गोरखपुर में दिन में हल्की तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है. इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. अगले कुछ दिनों तक सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा.

कानपुर, प्रयागराज समेत आगरा का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है.  इसी के साथ यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बात करें संगम नगरी प्रयागराज की तो आज के दिन प्रयागराज में तेज हवा चलेंगी, लेकिन मौसम साफ रहेगा. आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहेगा. आगरा में आज पूरे दिन हल्की तेज हवाएं चलने का अनुमान है. यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

Also Read: Uttar Pradesh Weather Update: राजधानी लखनऊ में मौसम साफ,कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, जानें UP में आज का वेदर
बरेली, नोएडा और गाजियाबाद का मौसम

बरेली में आज तेज हवाएं चलेंगी. यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बात करें मेरठ की तो आज दिन के समय में यहां तेज हवा चलेंगी. इसी के साथ यहां का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वही नोएडा में आज पूरे दिन मौसम साफ रहेगा जबकि गाजियाबाद में तेज धूप होने से गर्मी का असर देखने को मिलेगा. नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shweta pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >