UP Weather Live: साइक्लोन ‘मोचा’ तूफान का यूपी में दिखा असर, बारिश को लेकर अलर्ट जारी

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में नई दिल्ली से सटे एनसीआर में बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार सुबह यहां तेज हवाओं के साथ काले बादलों ने डेरा डाला रखा है. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है. इस वजह से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं लखनऊ में भी बारिश हो रही है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

Live Updates
11:18 PM. 9 May 23 5:48 PM. 9 May

UP Weather Live: यूपी में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मोचा तूफान के चलते बंगाल की खाड़ी के आसपास के इलाकों में 8 मई से 12 मई के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा देखने को मिलेगी. इसका असर यूपी में भी देखने को मिल सकता है.

11:18 PM. 9 May 23 5:48 PM. 9 May

UP Weather Live: यूपी में चक्रवाती तूफान दिख सकता है असर

मौसम विभाग के पूर्वावुमान के अनुसार यूपी में चक्रवाती तूफान के असर से 10 मई को कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. साइक्लोन ‘मोचा’ तूफान का असर यूपी में दिख सकता है.

11:18 PM. 9 May 23 5:48 PM. 9 May

UP Weather Live: साइक्लोन ‘मोचा’ के कारण यूपी में बदला मौसम, लखनऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश

देश के कुछ हिस्सों में साइक्लोन ‘मोचा’ के कारण बारिश आंधी की स्थिति के बीच यूपी में भी मौसम अचानक बदल गया है. लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है.

11:18 PM. 9 May 23 5:48 PM. 9 May

UP Weather Live: यूपी में कई जगह मौसम बदला, मोचा को लेकर यहां अलर्ट जारी

यूपी में कई जगह मौसम बदल गया है. धूप निकलने के साथ बादलों के छाए रहने से बारिश की संभावना बनी हुई है. कहा जा रहा है कि Mocha Cyclone का असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है. प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. मोचा को लेकर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप में अलर्ट जारी किया गया है. इसमें यूपी शामिल नहीं है.

2:57 AM. 9 May 23 9:27 PM. 8 May

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

यूपी के पश्चिमी हिस्से में आज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बारिश और ओले पड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूपी में आज बादल भी छाए रहेंगे. वहीं लखनऊ में हल्की बारिश भी हुई. जिसके कारण तापमान में गिरवाट दर्ज की गयी है.

6:15 PM. 8 May 23 12:45 PM. 8 May

UP Weather Live: लखनऊ में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ में सोमवार को बादल छाए रहने के बीच दोपहर बाद तेज हवाएं चली और जमकर बारिश हुई. इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इस बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है.

मुख्य बातें

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य में नई दिल्ली से सटे एनसीआर में बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है. सोमवार सुबह यहां तेज हवाओं के साथ काले बादलों ने डेरा डाला रखा है. कई इलाकों में गरज के साथ बारिश हो रही है. इस वजह से पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं लखनऊ में भी बारिश हो रही है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >