UP Weather Forecast LIVE: लखनऊ सहित कई जगह धूप, बरेली और अन्य जगहों में बारिश से बदला मौसम

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण उमस धूप के बीच बारिश का मौसम बना हुआ है. रविवार को उमस और गर्मी के बीच कई जगह बादलों की आंखमिचौली जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में कई जगह बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. फिलहाल 22 सितंबर तक बारिश की संभावना है.

Live Updates
1:56 PM. 17 Sept 23 8:26 AM. 17 Sept

यूपी मौसम Live: यूपी में कहीं धूप कहीं बारिश से बदला मौसम

यूपी में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. राजधानी लखनऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को जहां धूप निकली हुई और हवा पूरी तरह से थम गई है. वहीं बरेली सहित कई जनपदों में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. इसकी वजह से मौसम बदल गया है. बारिश से तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है.मौसम विभाग के मुताबिक यह बारिश सितंबर के अंत तक होने की उम्मीद है.26 सितम्बर के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है.पिछले 5 दिन भी जमकर बारिश हुई थी.इससे नदियां उफना गई थी, लेकिन एक बार फिर बारिश शुरू होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.

1:56 PM. 17 Sept 23 8:26 AM. 17 Sept

यूपी मौसम Live: लखनऊ सहित कई जगह बरसे बादल, अगले 72 घंटे में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सें में बारिश की स्थिति बनी हुई है. राजधानी लखनऊ सहित कई जनपदों में शनिवार को रुक रुककर बारिश हुई. हालां​कि कम बारिश होने के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है. मौसम विभाग ने यूपी में गोरखपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, समेत कई जिलों में आने वाले 2 से 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है.

1:56 PM. 17 Sept 23 8:26 AM. 17 Sept

यूपी मौसम Live: इन जनपदों में बारिश-बिजली गिरने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, मीरजापुर और सोनभद्र जनपद में बादल गरजने के साथ ही बिजली गिरने की संभावना है. इसके अलावा फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है. इसके साथ ही चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भी बिजली गिरने और बादल गरजने का अलर्ट है। साथ ही उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी सुलतानपुर, अयोध्या और आगरा जिले में भी बिजली गिरने के आसार हैं.

1:56 PM. 17 Sept 23 8:26 AM. 17 Sept

यूपी मौसम Live: लखनऊ में रुक रुककर हो रही बारिश, रात तक कई इलाकों में बदलेगा मौसम

लखनऊ में रुक रुककर बारिश हो रही है. सुबह से बादलों और धूप की आंखमिचौली जारी रहने के बीच दोपहर में रिमझिम बारिश हुई. ये बारिश अलग अलग हिस्सों में कुछ ही देर के लिए हुई. इसके बाद फि मौसम साफ हो गया. थोड़ी देर बाद एक बार फिर बादल हावी और बारिश हुई. मौसम विभाग ने रात तक बारिश की संभावना जताई है.

1:56 PM. 17 Sept 23 8:26 AM. 17 Sept

यूपी मौसम Live: लखनऊ में उमस के बीच रिमझिम बारिश, रात तक यहां भी बरसेंगे बादल

लखनऊ में सुबह से बादलों और धूप की आंखमिचौली जारी रहने के बीच दोपहर में रिमझिम बारिश हुई. ये बारिश अलग अलग हिस्सों में कुछ ही देर के लिए हुई. आसमान में अभी भी हल्के बादल छाए हुए हैं. रात तक बारिश के आसार हैं.

1:56 PM. 17 Sept 23 8:26 AM. 17 Sept

यूपी मौसम Live: बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना

उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. बीते 24 घंटे में पश्चिमी यूपी में बारिश के कारण मौसम बदल गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली. वहीं शनिवार को भी पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं. वहीं मेघ गर्जन के साथ आकाशीय चमक की भी संभावना जताई गई है.

UP Weather Update: यूपी में उमस-गर्मी का जोर, बादलों की आवाजाही के बीच होगी बारिश, जानें मौसम से जुड़ा अपडेट

मुख्य बातें

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण उमस धूप के बीच बारिश का मौसम बना हुआ है. रविवार को उमस और गर्मी के बीच कई जगह बादलों की आंखमिचौली जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में कई जगह बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. फिलहाल 22 सितंबर तक बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >