UP Weather Forecast LIVE: यूपी से बादल फिर रूठे, जानें कब होगी बारिश

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में मानसून के मेहरबान होने से बादल जमकर बरस रहे हैं. हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बारिश नहीं होने की वजह से उमस का मौसम देखने को​ मिला. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 31 अगस्त तक बारिश की स्थिति है. इसके बाद धीरे धीरे मानसून की रफ्तार कम होगी. 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है. सावन के अलविदा कहने के साथ बारिश का दौर भी लगभग थम जाएगा.

Live Updates
11:54 PM. 29 Aug 23 6:24 PM. 29 Aug

यूपी से बादल फिर रूठे, जानें कब होगी बारिश

यूपी से बादल एक बार फिर रूठ गये हैं. बीते 24 घंटे से राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के इलाकों में बारिश की एक बूंद नहीं गिरी है. इसके चलते एक बार फिर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं. मौसम विभाग की मानें तो अभी पांच दिन बारिश होने की संभावना नहीं है. 5 सितंबर को दोपहर बाद बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.

3:59 AM. 28 Aug 23 10:29 PM. 27 Aug

यूपी मौसम Live: लखनऊ में रात में मौसम हुआ खुशनुमा

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है. दिन में उमस के बीच रात में हवाओं की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है. लखनऊ और आसपास के जनपदों में रात में लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली.

3:59 AM. 28 Aug 23 10:29 PM. 27 Aug

यूपी मौसम Live: नदी में समाए तीर्थनगर के कई मकान

उत्तराखंड के कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने के बाद रामगंगा, बहगुल आदि नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. इस वजह से कई गांव पानी की चपेट में आने लगे हैं. बरेली के मीरगंज के तीर्थनगर गांव का प्राइमरी स्कूल, गुरुदारा और तमाम घर रामगंगा नदी में समा चुके हैं. रामगंगा के बढ़ते जलस्तर से गांव के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है. यहां के लोगों ने जिंदगी बचाने के लिए घरों को छोड़ना शुरू कर दिया है. गांव के काफी घर रामगंगा में समा चुके हैं, तो वहीं कुछ और घर नदी में जाने की तैयारी में हैं. इसके साथ ही रामगंगा नदी में पानी बढ़ने से 330 गांव की फसलें जलमग्न होने लगीं हैं.

9:35 PM. 27 Aug 23 4:05 PM. 27 Aug

यूपी मौसम Live: बरेली के शाहजहांपुर में गंगा ने मचाई तबाही

उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल के शाहजहांपुर जनपद में गंगा में जलस्तर काफी बढ़ गया है. गंगा का जलस्तर बढ़ने से खादर में बसे गांवों में बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां बढ़ती जा रहीं हैं. जलमग्न घरों में कैद बाढ़ पीड़ित शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं. सबसे बड़ी समस्या जलमग्न गांवों में शौच से निवृत होने की है. महिलाओं और बच्चों को इसके लिए काफी परेशानी हो रही है.

9:35 PM. 27 Aug 23 4:05 PM. 27 Aug

यूपी मौसम Live: 31 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम रहेगा  शुष्क

31 अगस्त को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्व उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 1 सितंबर को भी मौसम की इसी तरह की गतिविधियां रहने के आसार हैं.

9:35 PM. 27 Aug 23 4:05 PM. 27 Aug

यूपी मौसम Live: उत्तराखंड में डैम से पानी छोड़ने के कारण रामगंगा ने मचाई तबाही

उत्तराखंड में स्थित रामगंगा, कालागढ़ समेत कई डैम पानी से लबालब हो गए हैं. इसलिए कालागढ़ डैम से पानी छोड़ा गया है. ऐसे में अन्य इलाकों में बाढ़ का संकट बढ़ गया है. बरेली से गुजरने वाली रामगंगा नदी के जलस्तर में इजाफा दर्ज किया गया है. रामगंगा नदी ने फसलों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है. हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न हो चुकी है. इसके साथ ही कई गांव भी इसकी चपेट में आ गए हैं. रामगंगा नदी ने जलस्तर बढ़ने के बाद कटान शुरू कर दिया है. इससे बरेली के तीर्थनगर समेत कई गांव प्रभावित हुए हैं. यहां रहने वाले लोग संकट में हैं.

मुख्य बातें

UP Weather Forecast LIVE: उत्तर प्रदेश में मानसून के मेहरबान होने से बादल जमकर बरस रहे हैं. हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को बारिश नहीं होने की वजह से उमस का मौसम देखने को​ मिला. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल 31 अगस्त तक बारिश की स्थिति है. इसके बाद धीरे धीरे मानसून की रफ्तार कम होगी. 28 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है. सावन के अलविदा कहने के साथ बारिश का दौर भी लगभग थम जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >