UP Weather Update: यूपी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 2 दिसंबर तक बारिश का मौसम, घना होगा कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 29 और 30 नवंबर को बारिश के आसार हैं. इस दौरान कुछ जगह गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 1 और 2 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से मौसम बदल सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में सामान्य तौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कार्तिक का महीना समाप्त होने के बाद मौसम पूरी तरह से पलट गया है. सुबह और रात के बाद अब दिन में भी सर्दी का असर तेज हो गया है. ठंडी हवाओं के कारण सर्दी में इजाफा दर्ज किया गया है. प्रदेश में सोमवार को जहां पूरे दिन सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा, वहीं मंगलवार को दिन में गुनगुनी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली. इसके बाद बुधवार सुबह की शुरुआत एक बार फिर कोहरे से हुई. इस वजह से दृश्यता कम होने के कारण बाहर निकालने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. प्रदेश में कई जगह 20 मीटर तक ही दृश्यता रही. वाहन चालक बेहद धीमी गति से गाड़ी चलाते नजर आए. कुछ घंटे बाद मौसम साफ होने से थोड़ी राहत मिली. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक प्रदेश में बुधवार रात से एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण एक बार फिर बारिश की स्थिति बन रही है. ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ने की वजह से तापमान में और ज्यादा गिरावट देखने को मिलेगी. इसके साथ ही मौसम में प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंताजनक बना हुआ है. इसके साथ ही पुरवा हवा चलने के कारण सर्दी का अधिक असर देखने को मिलेगा. प्रदेश के कई इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं.

कई शहरों में धुंध का असर

राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, बरेली, आगरा, गोरखपुर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा सहित अन्य इलाकों में हवा में प्रदूषण का स्तर अधिक होने के कारण धुंध छाई हुई है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 29 नवंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बारिश के अनुकूल परिस्थितियां देखने को मिल सकती है. इसकी वजह से अरब सागर से आ रही नमी का प्रभाव दो दिसंबर तक बना रहेगा.

Also Read: UP Weather: यूपी में गुलाबी जाड़े के बीच तेजी से बदला मौसम, रात के तापमान में गिरावट के साथ और घना होगा कोहरा
बारिश के साथ तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 29 और 30 नवंबर को बारिश के आसार हैं. इस दौरान कुछ जगह गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं 1 और 2 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से मौसम बदल सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी में सामान्य तौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले चार दिनों तक तामपान में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं. दिसंबर में ठंड हवाओं के कारण पारे में अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >