UP Weather Live: लखनऊ-सीतापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

UP Weather Live UPdate News: उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 ज‍िलों में आज बारिश हो रही है. मौसम व‍िभाग ने यूपी के सभी जिलों में भारी बार‍िश को लेकर अलर्ट जारी क‍िया है. प्रदेश के 50 से अध‍िक ज‍िलों में गुरुवार से ही बा‍र‍िश का स‍िलस‍िला जारी है. बार‍िश से लोगों को गर्मी से राहत म‍िली. मौसम व‍िभाग ने ब‍िजली ग‍िरने की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की है.

Live Updates
3:14 PM. 30 Jun 23 3:14 PM. 30 Jun

अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है. बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत मिली है. वहीं आईएमडी (IMD) ने शनिवार को भी राज्य के 31 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है.

3:14 PM. 30 Jun 23 3:14 PM. 30 Jun

सुबह से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी

गोरखपुर सहित पूर्वांचल के लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिली है. क्योंकि शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है. गुरुवार की शाम से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी जो गुरुवार की रात से तेज होकर शुक्रवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है. बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी.दिखी.

3:14 PM. 30 Jun 23 3:14 PM. 30 Jun

यूपी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

यूपी में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश ने प्रदेश का मौसम सुहाना कर दिया है. प्रदेश की राजधानी लखनऊ और अयोध्या समेत पूर्वाचल के कई जिलों में शुक्रवार की सुबह जमकर बारिश हुई. प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

3:14 PM. 30 Jun 23 3:14 PM. 30 Jun

गोरखपुर में हो रही बारिश

गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह से ही तेज बारिश जारी है. बारिश होने की वजह से महानगर के कई मोहल्लों में पानी लगा है. वहीं बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

3:14 PM. 30 Jun 23 3:14 PM. 30 Jun

यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

यूपी के सभी जिलों में गुरुवार से बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को यलो जोन में अमरोहा, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, आजमगढ़, बलिया, बस्ती, अंबेडकरनगर, आगरा, देवरिया, एटा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मऊ, रायबरेली, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, सुलतानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कासगंज के नाम शामिल हैं. वहीं अभी किसी भी जिले में रेड जोन घोषित होने की संभावना नही जताई जा रही है.

3:14 PM. 30 Jun 23 3:14 PM. 30 Jun

अगले 48  घंटे कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. प्रदेश के जनपदों को रेड जोन, ऑरेंज जोन और यलो जोन रखा है. इन जनपदों में ऑरेंज जोन अधिक बारिश और यलो जोन में हल्की बारिश की संभावना बताई गई है.

10:10 AM. 30 Jun 23 10:10 AM. 30 Jun

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. लखनऊ-सीतापुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश आज हो रही है. गुरुवार से हो रही बारिश शनिवार तक होगी. प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की है. इसके साथ ही कच्चे निर्माण या दीवार की शरण न लेने की बात कही है. मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

मुख्य बातें

UP Weather Live UPdate News: उत्‍तर प्रदेश के सभी 75 ज‍िलों में आज बारिश हो रही है. मौसम व‍िभाग ने यूपी के सभी जिलों में भारी बार‍िश को लेकर अलर्ट जारी क‍िया है. प्रदेश के 50 से अध‍िक ज‍िलों में गुरुवार से ही बा‍र‍िश का स‍िलस‍िला जारी है. बार‍िश से लोगों को गर्मी से राहत म‍िली. मौसम व‍िभाग ने ब‍िजली ग‍िरने की भी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >