UP Weather Live: बिपरजॉय चक्रवात का असर, यूपी के इन जिलों में 24 घंटे में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश में अभी कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंचने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने बिपरजॉय तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूपी में भी इस चक्रवात का असर रविवार से देखने को मिलेगा. जबकि यूपी में मानसून 22 जून 2023 के आसपास आने की संभावना है. आइए जानते हैं यूपी में कब होगी बारिश. मानसून कब तक आएगा. बिपरजॉय तूफान का असर.

1:15 AM. 18 Jun 23 1:15 AM. 18 Jun

लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी

राजधानी लखनऊ में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग की माने तो आज रात को लखनऊ में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है हालांकि मानसून 22 जून को सक्रिय हो रहा है लेकिन बीच-बीच में यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है

12:17 AM. 18 Jun 23 12:17 AM. 18 Jun

यूपी में गर्मी का सितम जारी, कुशीनगर में 44.4 और प्रयागराज 44.2 डिग्री तापमान

यूपी में गर्मी का सितम जारी है. शनिवार को कुशीनगर और प्रयागराज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. कुशीनगर में 44.4 और प्रयागराज 44.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा कानपुर में 44.1, चंदौली 43.3, गाजीपुर 43.3, गोरखपुर 43, वाराणसी में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शनिवार को 28 जिलों में तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहा.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

मौसम विभाग बारिश कब होगी उत्तर प्रदेश

मौसम विभाग की माने तो चक्रवर्ती तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. यूपी में पछुआ हवा से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जगहों पर 24 घंटे में बारिश हो सकती है तो कई जगहों पर 22 जून के आसपास बारिश हो सकती है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

उत्तर प्रदेश में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर करीब 41 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल मौसम विभाग की माने तो यूपी के कई जिलों में शाम होते ही झमाझम बारिश होने की उम्मीद है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

24 घंटे में यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

यूपी के फर्रुखाबाद, बिजनौर, शामली, मैनपुरी, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद, रामपुर, कानपुर देहात समेत बड़ौत आंधी के साथ 24 घंटे में बारिश होने की पूरी उम्मीद जतायी गई है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी के नोएडा से लेकर अयोध्या तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने यूपी के बरेली, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़ हाथरस, मुजफ्फरनगर, एटा, कानपुर, अयोध्या में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

यूपी में 24 घंटे के अंदर 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान का असर देखने को मिल सकता है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी में 18 जून से बारिश की उम्मीद

यूपी में बारिश को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहा है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 जून से बारिश होने की उम्मीद है. आज प्रयागराज, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी में 24 घंटे में इन जगहों पर होगी बारिश

उत्तर प्रदेश के बरेली, गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ, बहराइच और आसपास के इलाके में 24 घंटे के अंदर बारिश होने की उम्मीद है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

आज शाम से दिखेगा बिपरजॉय चक्रवात का असर

भारतीय मौसम विभाग ने बिपरजॉय चक्रवात को लेकर अलग-अलग जगहों पर अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यूपी में भी इसका असर देखने को मिल सकता है. पिछले दो दिनों से प्रदेश में आंधी-तूफान देखने को मिल रहा है. आज यानी शनिवार से शाम होते ही कई जिलों में आंधी आने की उम्मीद है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

प्रयागराज में होगी बारिश

जून के महीने में प्रयागराज में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं बिपरजॉय तूफान का असर अगले 24 घंटे में प्रयागराज में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की माने तो यहां पर बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है. आज प्रयागराज में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

लखनऊ में बिपरजॉय तूफान का असर

राजधानी लखनऊ में 18 जून 2023 को बिपरजॉय तूफान का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को लखनऊ में बिपरजॉय के कारण आंधी और बारिश होने की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी में बारिश कब

उत्तर प्रदेश में बारिश कल यानी रविवार को होगी. मौसम विभाग की माने तो यूपी में बारिश 18 जून से शुरू हो जाएगी.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी में कहां-कहां होगी बारिश

यूपी में अभी भीषण गर्मी का कहर जारी. अगले 24 घंटे में प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में बारिश होने की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

गोरखपुर में 21 जून को बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अभी और गर्मी पड़ने वाली है. आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा. लेकिन राहत की बात यह है कि 21 जून से गोरखपुर शहर में बारिश की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

वाराणसी में आज पड़ेगी सबसे अधिक गर्मी

यूपी के वाराणसी में आज को सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग की माने तो काशी में शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

अगले 24 घंटे में यूपी में होगी बारिश

यूपी में अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. बिपरजॉय तूफान के कारण प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ तेज तूफान आने की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

सबसे पहले मानसून कहां आता है

मानसून सबसे पहले बंगाल की खाड़ी में आता है. मौसम विभाग ने बताया बंगाल की खाड़ी से होते हुए मानसून यूपी के लखनऊ सबसे पहले पहुंचेगा. इसके बाद प्रयागराज में पहुंचेगा.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का असर

बिपरजॉय मुंबई से लेकर गुजरात तक तबाही मचा रखा है. इतना ही नहीं गुजरात में बिपरजॉय के प्रभाव से कई पेड़ उखड़ गए हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश (UP) में भी इस तूफान का असर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जिसमें बताया गया है बिपरजॉय का असर 18 जून 2023 दिन रविवार को देखने को मिलेगा. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

नोएडा में बारिश

यूपी के नोएडा में 17 जून 2023 को दिन में मौसम साफ रहेगा. पूरे दिन धूप रहेगी. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. लेकिन शाम होने के बाद हल्की बारिश की संभावना भी है. आज नोएडा में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

गाजियाबाद में सोमवार को होगी बारिश

यूपी के गाजियाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा. वहीं अगर गाजियाबाद में बारिश की बात करें तो यहां सोमवार 19 जून 2023 से बारिश होने की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

आज यूपी में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया आज यानी 17 जून को यूपी में मौसम साफ रहेगा. प्रदेश के कई जिलों में तेज धूप रहेगी. तो कई जगहों पर हल्के बादल छाए रहेंगे.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

यूपी में किस दिन होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में लोग भीषण गर्मी से पेरशान हैं. मौसम विभाग की माने तो यूपी में रविवार 18 जून 2023 से कई जगहों पर बारिश शुरू होने की संभावना है.

7:48 PM. 17 Jun 23 7:48 PM. 17 Jun

लखनऊ में सुबह से निकली धूप

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह 7 बजे से पहले ही तेज धूप निकली हुई है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार लखनऊ में आज भीषण गर्मी पड़ेगी. लेकिन शाम को लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. आज लखनऊ का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

यूपी में प्रयागराज रहा सबसे गर्म, 44 डिग्री पहुंचा पारा

यूपी गर्मी का सितम जारी है. शुक्रवार को पारा प्रयागराज में सबसे हाई रहा. यहां 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा झांसी में 43.7 और वाराणसी में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. कानपुर में 42.7, बलिया में 42.2, चंदौली में 42.4, चित्रकूट में 42.4, गाजीपुर में 42.3, हमीरपुर में 42.2, कुशीनगर 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसके अलाा 16 अन्य जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहा. सभी जगह लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे. दोपहर में सड़कें सूनसान पड़ी रहीं.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

नोएडा सहित पूरे एनसीआर में बारिश, चिपचिपी गर्मी से मिली राहत

नोएडा सहित पूरे एनसीआर में जबरदस्त बारिश हुई. लगभग दो घंटे तक हुई बारिश से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने भी बारिश का अनुमान लगाया था. वहीं 19 और 20 जून को भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

पूर्वी यूपी के लोगों को अभी 24 घंटे और झेलने होंगे लू के थपेड़े

पूर्वी यूपी के लोगों को अभी 24 घंटे और लू के थपेड़े झेलने होंगे. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. हीट वेव से बचने के लिये लोगों को जरूरी उपाय अपनाने होंगे. मौसम विभाग के अनुसार 18 जून को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

NCR में बादल,बारिश,जनता को भीषण गर्मी से मिली कुछ राहत

यूपी के नोएडा, एनसीआर में बदल और बारिश से आम जनमानस को थोड़ी राहत मिली है. राजधानी लखनऊ व आस-पास के इलाकों में तेज हवा के बावजूद गर्मी का सितम जारी है.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

यूपी के इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग की माने तो यूपी के बहराइच, बरेली, वाराणसी और मेरठ में बादल छाए रहेंगे.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

कल लखनऊ में बारिश होगी

यूपी की राजधानी लखनऊ में कल बारिश होने की संभावना कम है. लेकिन आसमान में बादल जरूर छाए रहेंगे.

12:41 AM. 17 Jun 23 12:41 AM. 17 Jun

बिपरजॉय का कहर

बिपरजॉय का कहर देशभर में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है. मुंबई और गुजरात में इसका प्रभाव ज्यादा है. लेकिन यूपी में भी बिपोर्जॉय तूफान का कहर देखने को मिलेगा. कई जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान की उम्मीद है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

बिपरजॉय चक्रवात का असर यूपी में

बिपरजॉय तूफान का असर यूपी में थोड़ा बहुत देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग की माने तो दिल्ली के आसपास जैसे नोएडा में इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है. यहां बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

नोएडा में मौसम

यूपी के नोएडा में बिपरजॉय का असर देखने को मिलेगा. यहां आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

लखनऊ में बारिश

यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है. हालांकि मौसम विभाग की माने तो लखनऊ में शाम को मौसम सुहावना रहेगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

उत्तर प्रदेश में मानसून

उत्तर प्रदेश में मानसून बहुत ही जल्द दस्तक देने वाला है. यूपी में मानसून इसी महीने आने वाला है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव

बिपरजॉय चक्रवात का प्रभाव अभी गुजरात में देखने को मिल रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय का कोई असर नहीं होगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

इन जिलों में 20 जून से पहले होगी बारिश

यूपी के अलीगढ़, वाराणसी और गोरखपुर में 20 जून से पहले बारिश होने की पूरी संभावना है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

लखनऊ में निकली धूप

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है. सुबह 8 बजे से पहले ही यहां तेज धूप है. हालांकि शाम को आज लखनऊ में मौसम सही रहेगा. लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

यूपी में बारिश कब होगी

उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार यूपी में बारिश 19 जून दिन सोमवार से शुरू होने की संभावना है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

मेरठ में कब होगी बारिश

यूपी के मेरठ में जल्द ही बारिश होगी. मेरठ में 18 जून 2023 दिन रविवार को बारिश होने की पूरी संभावना है.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

मेरठ में आज मौसम

यूपी के मेरठ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

बरेली का मौसम

यूपी के बरेली में शुक्रवार को मौसम काफी गर्म रहेगा. बरेली में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

गाजियाबाद का मौसम

यूपी के गाजियाबाद में 16 जून को मौसम बेहद गर्म रहेगा. लेकिन बीच-बीच में आसमान में काले बादले छाए रहेंगे. मौसम विभाग की माने तो गाजियाबाद में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

कानपुर का मौसम

यूपी के कानपुर में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. सुबह से ही कानपुर में धूप रहेगी. हालांकि शाम होते ही यहां तेज हवाएं चलेंगी. आज कानपुर में अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

लखनऊ का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 16 जून को मौसम गर्म रहेगा. पूरे दिन धूप रहेगी. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा.

7:48 PM. 16 Jun 23 7:48 PM. 16 Jun

यूपी में आज का मौसम

यूपी में शुक्रवार को अलग-अलग जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के सभी जिलों में 45 डिग्री सिल्सियस रहेगा.

2:19 AM. 16 Jun 23 2:19 AM. 16 Jun

रात में भी रिकार्ड गर्मी, कई जिलों में सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा है तापमान

यूपी में दिन के साथ ही रात भी गर्म हो गयी है. कई जिलों में रात का तापमान सामान्य 4-6 डिग्री अधिक हो रहा है. लखनऊ में बुधवार को चार साल बाद रात सबसे अधिक गर्म रही. लखनऊ का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 2019 में लखनऊ का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा था.

2:19 AM. 16 Jun 23 2:19 AM. 16 Jun

यूपी में झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर सबसे गर्म

शु्क्रवार को यूपी में गर्मी का भीषण प्रकोप रहा. झांसी, प्रयागराज और वाराणसी में पारा सबसे हाई रहा. वाराणसी में 43.6, झांसी, कुशीनगर में 43.5, प्रयागराज में 43.2, कानपुर एयरफोर्स स्टेशन 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके अलावा 26 जिले ऐसे रहे जहां तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

2:19 AM. 16 Jun 23 2:19 AM. 16 Jun

शुक्रवार को भी झुलसाएगी गर्मी, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चलेगी लू

यूपी में अगले 24 घंटे में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने का अनुमान लगाया है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बादल गरजने और बिजली चमकने का अनुमान लगाया गया है. पश्चिमी यूपी में 18 जून को बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 जून को बारिश की संभावना है.

2:19 AM. 16 Jun 23 2:19 AM. 16 Jun

राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के जिलों में चल रही तेज हवाएं

राजधानी लखनऊ व आस-पास के जिलों में गर्म हवाओं के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. सड़कें खाली पड़ी हैं. तेज हवाओं के साथ धूल भी उड़ रही है. जिससे और ज्यादा दिक्कत हो रही है. गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है.

2:19 AM. 16 Jun 23 2:19 AM. 16 Jun

रात को बारिश होगी

यूपी में गुरुवार को सभी जिलों में तेज धूप निकली हुई है. हालांकि शाम होने के बाद मौसम थोड़ा सुहावना हो जाएगा. लेकिन प्रदेश में रात में बारिश नहीं होगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

यूपी में अभी बारिश होगी

उत्तर प्रदेश में अभी बारिश को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग की माने तो यूपी में अभी बारिश नहीं होगी. लेकिन शाम होते ही कई जिलों में आसमान में बादल छा जाएंगे. जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

बिपरजॉय चक्रवात कहां पर है

बिपरजॉय चक्रवात को लेकर देशभर में अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई से लेकर गुजरात तक बिपरजॉय चक्रवात का असर देखने को मिलेगा. लेकिन राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में बिपरजॉय तूफान का कोई प्रभाव नहीं है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

बिपरजॉय चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी

देशभर में बिपरजॉय चक्रवात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग न मुंबई से लेकर गुजरात तक अलर्ट जारी किया है. हालांकि इस चक्रवात का असर यूपी में नहीं रहेगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी जारी है. लोग गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के कुछ जिलों में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

यूपी में मानसून कब तक पहुंचेगा

यूपी में मानसून वैसे तो आज यानी 15 जून को पहुंचने वाला था लेकिन मौसम विभाग की माने तो अब यूपी में मानसून 22 जून 2023 तक पहुंचेगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

यूपी में बारिश किस दिन होगी

आज 15 जून है लेकिन अभी तक यूपी में बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो यूपी में बारिश इसी महीने 22 जून दिन गुरुवार को होगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

क्या आज यूपी में बारिश होगी

यूपी में जून के महीने में भीषण गर्मी का कहर जारी है. तेज लू चलने के साथ सुबह से ही प्रदेश के सभी जिलों में धूप निकली हुई है. हालांकि यूपी में बारिश की आज कोई संभावना नहीं है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

यूपी में मानसून कब आएगा

यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की माने तो यूपी में मानसून 15 जून को ही आने वाला था. लेकिन अब 22 जून को आएगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

बारिश कब होगी

उत्तर प्रदेश में बारिश 18 जून 2023 से शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग की माने तो बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

मेरठ में बारिश कब होगी

यूपी के मेरठ में बारिश को लेकर अभी कोई संभावना नहीं है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो जल्द ही यूपी में पहला मानसून आने वाला है. जिससे 22 जून तक बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ मेरठ में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

बरेली में मौसम

यूपी के बरेली में आज पूरे दिन तेज धूप रहेगी. बरेली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

लखनऊ में निकली तीखी धूप

लखनऊ में सुबह से ही तीखी धूप निकल गई है. गुरुवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहेगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

गाजियाबाद  में बारिश कब होगी

यूपी के गाजियाबाद में आज पूरे दिन धूप रहेगी. लेकिन शाम होते ही यहां मौसम सुहावना हो जाएगा. मौसम विभाग की माने तो गाजियाबाद में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहेगा.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

 बिपरजॉय का असर यूपी में

बिपरजॉय का असर यूपी में नहीं है. लेकिन मुंबई समेत गुजरात में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

कानपुर 

यूपी के कानपुर में गुरुवार को तेज धूप रहेगी. यहां अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि कानपुर में बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

क्या आज यूपी में बारिश होगी

यूपी के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग की माने तो जल्द ही प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी. गुरुवार को ही यूपी में मानसून आने की संभावना थी. लेकिन अब 22 जून 2023 को प्रदेश में मानसून आएगा. ऐसे में यूपी में बारिश आज नहीं होगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

लखनऊ में निकली तेज धूप

राजधानी लखनऊ में सुबह के 8 बजे तक तेज धूप निकल गई है. हालांकि मौसम विभाग की माने तो बीच-बीच में आज से लखनऊ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

नोएडा में बारिश कब होगी

यूपी के नोएडा में लोगों को गर्मी से जल्द ही राहत मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो 15 जून से यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे. हालांकि बीच-बीच में तेज धूप रहेगी. शाम होने के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी. लेकिन नोएडा में बारिश 17 जून से शुरू होने की संभावना है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

कब होगी गाजियाबाद में बारिश

गाजियाबाद में बारिश अभी नहीं होगी. हालांकि राहत की बात यह है कि 15 जून से यहां मौसम में बदलाव जारी रहेगा. आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. लेकिन बारिश 22 जून दिन गुरुवार को होगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

गोरखपुर में कब होगी बारिश

यूपी के गोरखपुर में 21 जून से बारिश शुरू होगी. मौसम विभाग की माने तो यूपी में मानसून जल्द ही आने वाला है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

उत्तर प्रदेश में 22 जून 2023 से बारिश होगी शुरू

उत्तर प्रदेश में 22 जून 2023 से बारिश शुरू हो जाएगी. मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसी के साथ जल्द ही प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

लखनऊ में बारिश कब होगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश को लेकर मौसम विभाग IMD द्वारा अलर्ट जारी किया गया है. लखनऊ में आज से आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. लेकिन अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है.

8:41 PM. 15 Jun 23 8:41 PM. 15 Jun

यूपी में बारिश कब होगी

यूपी में बारिश को लेकर अलग-अलग संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में मानसून 22 जून 2023 को आने की पूरी संभावना है. लेकिन आज से मौसम में बदलाव जारी रहेगा. इसी के साथ 22 जून को यूपी में बारिश होगी.

1:07 PM. 15 Jun 23 1:07 PM. 15 Jun

यूपी में मानसून कब तक आएगा

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 के पार पहुंच रहा है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यूपी में मानसून 22 जून 2023 को आने की संभावना है.

मुख्य बातें

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश में अभी कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तक पहुंचने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने बिपरजॉय तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. यूपी में भी इस चक्रवात का असर रविवार से देखने को मिलेगा. जबकि यूपी में मानसून 22 जून 2023 के आसपास आने की संभावना है. आइए जानते हैं यूपी में कब होगी बारिश. मानसून कब तक आएगा. बिपरजॉय तूफान का असर.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >