UP Weather Live: यूपी में 25 जून को एक्टिव होगा मानसून, कब कहां होगी बारिश जानें ताजा अपडेट

UP Weather Live: यूपी में प्री मानसून लोगों के लिए बड़ी राहत ​लेकर आया है. इसकी वजह से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है, वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अवशेष के कारण अब और अधिक बारिश होगी. लखनऊ सहित कई जगह गुरुवार सुबह बारिश होने की वजह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए. मौसम विभाग ने 25-26 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही जल्द ही मानसून भी प्रदेश में दस्तक देने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून को लेकर परिस्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं.

Live Updates
12:36 AM. 23 Jun 23 7:06 PM. 22 Jun

25 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में एक्टिव होगा मानसून

24 और 25 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश की संभावना बतायी जा रही है. इसके अलावा बुंदेलखंड के मिर्जापुर और सोनभद्र में भी हल्की बारिश होगी. लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गोंडा, बस्ती, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र में भी भारी बारिश का एलर्ट जारी किया गया है. 25 व 26 जून को लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की पूरी तरह से एक्टिव होने की संभावना जतायी गयी है. पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य यूपी में लखनऊ, अयोध्या, बारबंकी, उन्नाव, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, रायबरेली जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.

12:36 AM. 23 Jun 23 7:06 PM. 22 Jun

यूपी में बलिया, प्रयागराज, गाजीपुर सबसे गर्म

उमस भरी गर्मी के बीच यूपी के बलिया में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है. यहां गुरुवार को 41 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. वहीं प्रयागराज में 40.9 और गाजीपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. बादलों व हलकी बारिश के कारण अन्य जिलों में पारा 40 डिग्री के नीचे ही रहा.

12:00 AM. 23 Jun 23 6:30 PM. 22 Jun

यूपी के कई शहरों में उमस से लोग परेशान

यूपी के कई शहरों में बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे. लखनऊ में गुरुवार सुबह बादलों के कारण मौसम सुहाना रहा लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुई आगे बढ़ती गयी, बादल छंट गये और कड़ी धूप के कारण उमस हो गयी. लोग पसीने से तरबतर हो गए. शाम तक गर्मी और उमस से जनजीवन बेहाल रहा.

12:00 AM. 23 Jun 23 6:30 PM. 22 Jun

प्रयागराज में 40 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

प्रयागराज में गुरुवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर बना हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार को तापमान और नीचे जा सकता है और सप्ताह के अंत तक 35 से 36 डिग्री के बीच आने की संभावना है. इसके साथ ही इस पूरे हफ्ते तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. मानसून बिहार तक आ गया है और प्रयागराज में भी जल्द दस्तक दे सकता है.

12:00 AM. 23 Jun 23 6:30 PM. 22 Jun

मानसून में भीगने के लिए रहें तैयार

यूपी में बारिश का दौर जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक जून के अंत तक प्रदेश में गरज चमक के साथ बरसात और हवाओं की स्थिति बनी रहेगी. प्री मानसून के कारण जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं मानसून में भी ऐसा देखने को मिलेगा. मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है. कई जगह रिकॉर्ड बरसात हो सकती है.

9:00 PM. 22 Jun 23 3:30 PM. 22 Jun

पूर्वी यूपी में प्रवेश करने के दो दिन बाद लखनऊ में पहुंचेगा मानसून, जानें ताजा अपडेट

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून इस समय बिहार में अपनी उपस्थिति दाखिल करा चुका है. वहां से आगे बढ़ते हुए पूर्वांचल के रास्ते लखनऊ में प्रवेश करेगा. संभावना है कि पूर्वी यूपी में मानसून के आते ही अगले दो दिन में यह लखनऊ तक पहुंच जाएगा. चक्रवात बिपरजॉय की वजह से मानसून आने के समय में थोड़ा परिवर्तन हुआ है. मानसून आने के बाद अलग अलग क्षेत्रों में हल्की से भारी बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

UP Weather Live: यूपी में प्री मानसून लोगों के लिए बड़ी राहत ​लेकर आया है. इसकी वजह से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है, वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अवशेष के कारण अब और अधिक बारिश होगी. लखनऊ सहित कई जगह गुरुवार सुबह बारिश होने की वजह से लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हुए. मौसम विभाग ने 25-26 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही जल्द ही मानसून भी प्रदेश में दस्तक देने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून को लेकर परिस्थितियां अब अनुकूल होती जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >