UP Weather Live: यूपी के सभी जिलों में आंधी- बारिश को लेकर अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट

UP Weather Live: यूपी में मौसम बदल गया है. लखनऊ में हुए इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. हवाएं चलने की वजह से हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है. दोपहर बाद पहले तेज आंधी चली और फिर जमकर बादल बरसे. इससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में अधिकतम 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

5:26 AM. 2 May 23 11:56 PM. 1 May

यूपी में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में बारिश

आज यूपी में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वाराणसी और पूर्वांचल में तेज आंधी के साथ कई स्थानों पर बारिश भी हुई. भदोही, लखनऊ और आसपास के जिलों में भी बारिश हुई. सीतापुर, महाराजगंज में आंधी के साथ तेज बारिश हुई.

5:26 AM. 2 May 23 11:56 PM. 1 May

यूपी में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए यूपी में भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी आने की संभावना जताई है. आज लखनऊ में दूसरे दिन बारिश हुई. लखनऊ में आज का मौसम सावन माह का एहसास करा रहा है.

5:26 AM. 2 May 23 11:56 PM. 1 May

लखनऊ में जोरदार बारिश जारी

यूपी में मई की शुरुआत आंधी और बारिश के साथ हुई. लखनऊ में जोरदार बारिश जारी है. मौसम विभाग ने राज्यभर में सोमवार को आंधी के साथ पानी, ओले और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है.

7:27 PM. 1 May 23 1:57 PM. 1 May

लखनऊ में तेज आंधी के बाद जोरदार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

लखनऊ में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. हवाएं चलने की वजह से हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है. दोपहर बाद पहले तेज आंधी चली और फिर जमकर बादल बरसे. इससे मौसम सुहाना हो गया.

7:27 PM. 1 May 23 1:57 PM. 1 May

यूपी में अगले पांच दिन तक आंधी बारिश का मौसम, 6 डिग्री तक गिरेगा पारा

यूपी में सभी जिलों में आंधी, बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा. प्रदेश में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

7:27 PM. 1 May 23 1:57 PM. 1 May

पहाड़ों पर मौसम बदलने से यूपी में गिरा पारा

पहाड़ों पर मौसम के बदलने का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. यूपी में सोमवार को सभी 70 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. लखनऊ सहित अन्य जगह आसमान में बादल छाए हुए हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने आंधी बिजली, ओलावृष्टि के साथ 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

यूपी में दो मई तक बारिश की संभावना

यूपी में भीषण गर्मी के बजाए लोगों को आधी और बारिश का सामना करना पड़ेगा. IMD के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा. 2 मई तक तेज हवा और बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

प्रदेश के कई हिस्सों में रात में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि अगले चार-पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम सुहाना रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

3:39 AM. 1 May 23 10:09 PM. 30 Apr

इन जिला में आंधी और बिजली गिरने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, बस्ती, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्र।

10:44 PM. 30 Apr 23 5:14 PM. 30 Apr

UP Weather Live: यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राज्य के 65 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने लगा है. लखनऊ के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हुई है. दो से तीन मई तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है.

मुख्य बातें

UP Weather Live: यूपी में मौसम बदल गया है. लखनऊ में हुए इस बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है. सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. हवाएं चलने की वजह से हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है. दोपहर बाद पहले तेज आंधी चली और फिर जमकर बादल बरसे. इससे मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में अधिकतम 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को भी प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >