UP Nikay Chunav: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवारों का ऐलान

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को लेकर BJP ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. इसके साथ ही मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर के सभी वार्ड पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी गयी है.

लखनऊ. UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने नगर पालिका प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. भाजपा ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, प्रतापगढ़, गाजीपुर, जौनपुर कौशाम्बी और चंदौली जिले में नगर पालिका उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. इसके साथ ही मुरादाबाद नगर निगम के 80 वार्डों की लिस्ट भी जारी की है. वहीं लखनऊ और गोरखपुर के सभी वार्ड पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी गयी है.

भाजपा ने जारी की लिस्ट

नगर पालिका अध्यक्ष की बात करें तो सहारनपुर जिले के देवबंद निकाय से विपिन कुमार, नकुंड से शिव कुमार गुप्ता, गंगोह से कविता सैनी, सरसावा से वर्षा मोघा खटीक उम्मीदवार है. मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी स्वरूप, खतौली से उमेश कुमार है. शामली के कांधला से नरेश सैनी, कैराना सेठपाल सिंह, शामली अरविन्द संघल प्रत्याशी है. बिजनौर जिले के स्योहारा से डॉ. विनीत देवरा, चांदपुर से विकास गुप्ता, नूरपुर डॉ एमपी सिंह, किरतर से देवेंद्र सिंह, नजीबाबाद से नकुल अग्रवाल, नहटौर से महावीर सैनी, शेरकोट से संसार सिंह, धामपुर से लीना सिंघल, नगीना से प्रहलाद कुमार कुशवाह और अफजलगढ़ से खतीजा को उम्मीदवार बनाया गया है.

Also Read: UP Nikay Chunav: बरेली में सपा ने संजीव सक्सेना को बनाया मेयर प्रत्याशी, BJP उम्मीदवार का इंतजार, जानें समीकरण BJP ने इन्हें बनाया प्रत्याशी

मुरादाबाद के बिलारी निकाय से ज्योति सिंह, ठाकुरद्वारा से पवन पुष्पद के नामों का एलान किया गया है. वहीं रामपुर नगर पालिका की बात करें तो रामपुर के टाण्डा निकाय से मेहनाज और मिलक से दीक्षा गंगवार को टिकट दिया है. बिलासपुर से चित्रक मित्तल, रामपुर से मुसरेत मुजीव को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही संभल के बहजोई निकाय से राजेश शंकर राजू, संभल से पारुल शर्मा, चंदौसी से प्रियंका शर्मा को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

यहां देखें BJP द्वारा जारी की गयी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >