Kanpur Violence: कानपुर हिंसा मामले में बिल्डर हाजी वासी गिरफ्तार, हिंसा के फंडिंग का है आरोप

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा का मामला में आरोपी बिल्डर हाजी वासी (Haji Vasi) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक हाजी वासी को कानपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है.

Kanpur Violence: कानपुर में बीते 3 जून को नई सड़क पर दुकान बंद कराने को लेकर हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. अब इस हिंसा में आरोपी बिल्डर हाजी वासी (Haji Vasi) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक हाजी वासी को कानपुर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है. दरअसल, कानपुर हिंसा मामले में आरोपी बिल्डर हाजी वासी पर मुख्य फाइनेन्सर होने का आरोप है.

बता दें कि एसआईटी की टीम ने मुख्य साजिशजकर्ताओं में से एक बिल्डर हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था. रहमान के खिलाफ भी हिंसा के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी. कानपुर हिंसा में क्राउड फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी की गिरफ्तारी के लिए रहमान पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. रहमान ने एसआईटी को पूछताछ में कई राज खोले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी है. मिली जानकारी के अनुसार, रहमान ही वसी के सारे बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी और कारोबार की देखरेख करता है.

Also Read: UP: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक से पूछे बिना डाक्टरों के ट्रांसफ़र कैसे हो गया? पत्र वायरल होने के बाद मचा हड़कप

वहीं कानपुर हिंसा में क्राउड फंडिंग करने वाले अन्य आरोपी बिरयानी दुकान के मालिक मुख्तार बाबा के परिवार के लोगों पर एसआईटी टीम लगातार शिकंजा कस रही है. जेल में बंद मुख्तार बाबा की बेटी की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस बेटी के ससुरालीजनों समेत कई लोगों से अब तक पूछताछ कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >