UP में गरीबों की संपत्ति हड़पने की हिम्मत किसी माफिया ने की तो उसके सीने पर चलेगा सरकार का बुलडोजर- सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर माफियाओं को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यूपी में गरीबों की संपत्ति हड़पने की हिम्मत किसी माफिया में नहीं है. यदि किसी ने ऐसी हिम्मत की तो उसके सीने पर राज्य सरकार का बुलडोजर चलेगा.

UP Election 2020: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होगी तो दंगा भड़काने की कोई हिम्मत नहीं करेगा. कोई असामाजिक तत्व ऐसा करने की हिम्मत नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि गरीबों की संपत्ति हड़पने की हिम्मत कोई माफिया नहीं करेगा. अगर किसी में यह हिम्मत हुई तो राज्य सरकार का बुलडोजर उसके सीने के ऊपर से दौड़ेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवाद की जड़ 1952 में कांग्रेस ने लगाया था. वहीं, बीजेपी की सरकार ने कश्मीर में धारा 370 को निरस्त किया. यह आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील थी.


Also Read: ‘BJP सरकार में खत्म हो गई अराजकता, साढ़े चार साल में नहीं हुआ एक भी दंगा’- सीएम योगी का दावा

सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान आतंकियों के खिलाफ केस वापस लिए गए, आतंकियों की पूजा की गई और हिंदुओं के खिलाफ केस दर्ज किए गए. जब हम सत्ता में आए तो हमने किसानों का कर्ज माफ किया जबकि सपा ने राम जन्मभूमि पर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ केस वापस लिए.


Also Read: यूपी चुनाव:अगर मेरे साथ तस्वीर लेना गुनाह है तो इसकी सजा भी मुझे मिले,प्रियंका गांधी ने सीएम योगी पर किया हमला

Posted By: Achyut Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >