UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में 'कोरोना विस्फोट', 24 घंटे में मिले 4228 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में 4228 नए मरीज मिले हैं. जबकि 119 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है.

UP Corona Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4228 नए मामले सामने आए हैं और 119 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 12327 है. अब तक कुल 16,88,224 रिकवरी हुई हैं. यह जानकारी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी.

राजधानी लखनऊ में कोरोना के 537 संक्रमित मिले हैं. अलीगंज में सबसे ज्यादा 118 मरीज पॉजिटिव मिले हैं. इसके अलावा, इंदिरानगर में 51, चिनहट में 80, सरोजनीनगर में 69, आलमबाग क्षेत्र में 39, गोसाईंगंज में सात, काकोरी में चार, मोहनलालगंज और मलिहाबाद में दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं. सिलवर जुबली के आस-पास 41 लोगों में वायरस की पुष्टि हुई है.

Also Read: UP Corona Guidelines: अब सात दिन में खत्म कर सकते हैं होम आइसोलेशन, नई गाइडलाइन जारी

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में कोविड के लिए 2 लाख 19 हजार 256 सैंपल की जांच की गई. उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है. प्रदेश में गुरुवार को 18 वर्ष से अधिक 13 करोड़ पांच लाख तीन हजार लोगों को पहली डोज दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.52 प्रतिशत है. वहीं, दूसरी डोज 7,68,83,945 लगायी गयी है, जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 52.15 प्रतिशत है.

Also Read: UP News: अब स्कूली बच्चों से नहीं लिया जा सकेगा बस का मनमाना किराया, योगी सरकार ने तय किया रेट

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,73,86,945 डोज दी जा चुकी है. उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 12,16,167 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 8.68 प्रतिशत है. प्रदेश में 6 जनवरी को एक दिन में कुल 17,20,551 डोज दी गयी.

अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर लें. टीकाकरण कराने से अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं के बराबर हो रही है. टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Achyut Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >