UP Corona Update: यूपी में कोरोना के मामलों में आई कमी, शनिवार को मिले 1776 नये मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. शनिवार को कोरोना के 1 हजार 776 नये मामले सामने आये है. प्रदेश में अब कुल 15,276 एक्टिव मामले है.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कुल 1,85,552 सैंपल की जांच की गयी. जिसमें से 1,776 नये मामले सामने आये हैं. प्रदेश में अब तक कुल 10,17,15,215 सैंपल की जांच की गयी हैं. उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 3101 लोग और अब तक कुल 20,18,074 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 15,276 एक्टिव मामले है.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है. प्रदेश में 11 फरवरी को एक दिन में 9,45,791 वैक्सीन की डोज दी गयी है. उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,05,41,611 और दूसरी डोज 10,97,03,042 दी गयी.

उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,15,60,678 और दूसरी डोज 14,05,551 दी गयी है. कल तक 19,35,129 प्रीकॉशन डोज दी गयी है. उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 27,51,46,011 वैक्सीन की डोज दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >