UP Chunav 2022: दातागंज विधानसभा सीट पर कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

UP Chunav 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में बदायूं की दातागंज पर 58.20 प्रतिशत वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 में यहां 57.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के बदायूं की नौ विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी यानी सोमवार को मतदान हुआ. दातागंज सीट पर 58.20 प्रतिशत वोटिंग हुई. पिछली बार यहां 57.65 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. सीट का गठन 1957 के चुनाव में हुआ था. दातागंज विधानसभा क्षेत्र बदायूं जिले का एक हिस्सा है और आंवला (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. दातागंज में यातायात के लिए केवल सड़क मार्ग का ही विकल्प है. रेल से यात्रा के लिए दातागंज के लोगों को बदायूं रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है.

दातागंज सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया- भाजपा

  • 2012, 2007- सिनोद कुमार शाक्य (दीपू)- बसपा

  • 2002, 1996- प्रेमपाल सिंह यादव- सपा

  • 1993, 1991- अविनाश कुमार सिंह- भाजपा

दातागंज सीट के मौजूदा विधायक

  • दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह पहली बार चुनाव जीते हैं. वो पोस्ट ग्रेजुएट हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • यादव- 95 हजार

  • मुस्लिम- 85 हजार

  • शाक्य/मौर्य- 75 हजार

  • दलित- 57 हजार

  • मौर्य/शाक्य- 54 हजार

  • कश्यप- 25 हजार

  • ब्राह्मण- 11 हजार

दातागंज सीट के मतदाता

  • कुल मतदाता- 4,06,578

  • पुरुष- 2,21,115

  • महिला- 1,85,432

  • थर्ड जेंडर- 31

दातागंज की जनता के मुद्दे

  • सड़कों के साथ ही पेयजल और बिजली की समस्या है.

  • बेरोजगार युवाओं को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >