UP By Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर आज 23 नवंबर को वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. यूपी उपचुनाव में भाजपा को भारी जीत हुई है. बीजेपी ने नौ में से सात सीटें जीत ली हैं. वहीं सपा को केवल दो सीटें मिली हैं. सपा को कानपुर की सीसामऊ और मैनपुरी की करहल सीट ही मिल पायी है. सीसामऊ से सपा की नसीम सोलंकी, करहल से तेज प्रताप यादव, खैर से भाजपा के सुरेंद्र दिलेर, गाजियाबाद से भाजपा के संजीव शर्मा और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल ने जीत दर्ज की है. वहीं मझवां विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता और फूलपुर में दिलीप पटेल ने जीत हासिल की है. कटेहरी और कुंदरकी सीट पर भी बीजेपी ने जीत दर्ज की है.
UP By Election 2024 Live: यूपी के सात सीटों पर BJP की जीत, जश्न मनाने पार्टी दफ्तर पहुंचे सीएम योगी
UP By Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश की सभी 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में मिले वोटों की गिनती पूरी कर ली गयी है. बीजेपी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की है.

UP By Election 2024 Live
लखनऊ में दोपहर साढ़े तीन बजे BJP दफ्तर पहुंचेंगे सीएम योगी
लखनऊ दफ्तर में उपचुनाव के नतीजों पर बीजेपी जश्न मनाएंगी. इस जश्न में शामिल होने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ दफ्तर पहुंचेंगे. सीएम के साथ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक इस विजयोत्सव में शामिल होंगे.
गाजियाबाद शहर सीट पर भाजपा की जीत
भाजपा ने गाजियाबाद शहर सीट पर उपचुनाव जीत ली है. भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने कुल 69307 से सपा प्रत्याशी को हराया है.
कुंदरकी विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत
मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने रिकॉर्ड तोड़ वोटों से जीत दर्ज किया है. बीजेपी के ठाकुर रामवीर सिंह 91 हजार वोटों के अंतर से अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी से चुनाव जीते हैं. ये इलाका 65% मुसलमान वोटर्स का है. यहां मुसलमानों के वोट भी बीजेपी को गए हैं.
करहल से सपा प्रत्याशी आगे
मैनपुरी के करहल में 24वें राउंड वोटों की गिनती पूरी कर ली गयी है. करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 20568 मतों से आगे है.
गाजियाबाद, कटेहरी और खैर विधानसभा में BJP आगे
गाजियाबाद में 23वें राउंड में BJP प्रत्याशी 63563 वोटों से आगे हो गए है. अंबेडकरनगर की कटेहरी में बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद 5526 वोट से आगे है. अलीगढ़ के खैर में BJP प्रत्याशी की निर्णायक बढ़त है. BJP प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 28,929 वोटों से आगे हैं.
गाजियाबाद सदर सीट पर BJP की जीत तय
गाजियाबाद सदर सीट पर 17 राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी संजीव शर्मा को 63848 वोट मिले हैं. सपा उम्मीदवार सिंहराज जाटव को 21283 मिले हैं. इस सीट पर BJP की जीत तय है.