UP Breaking News Live: शिवसेना के पूर्व विधायक रहे पवन पांडे के तीन अन्य साथी गिरफ्तार

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ में आयुर्वेद दिवस पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु आज बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे. सुबह 8 बजे आयुर्वेद के प्रति जनजागरण के लिए 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक रैली निकाली जाएगी. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और किसान नेता राकेश टिकैत आज शामली में गन्ना भुगतान की मांग के धरने में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
9:52 PM. 9 Nov 23 9:52 PM. 9 Nov

शिवसेना के पूर्व विधायक रहे पवन पांडे के तीन अन्य साथी संतोष मिश्रा अजय त्रिपाठी और जयराम यादव गिरफ्तार

शिवसेना के पूर्व विधायक रहे पवन पांडे के तीन अन्य साथी संतोष मिश्रा अजय त्रिपाठी और जयराम यादव गिरफ्तार कर लिए गए हैं. Upstf ने अंबेडकर नगर के अकबरपुर कोतवाली से पवन पांडे के तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पवन पांडे और उसके साथियों ने मई 2020 को अंबेडकर नगर में 8 करोड़ की कीमती जमीन को हड़पने के लिए फर्जी शादी, फर्जी इकरारनामा और फिर बुजुर्ग महिला के इकलौते बेटे की हत्या को अंजाम दिया था. यूपीएसटीएफ ने 3 नवंबर को ही शिवसेना के पूर्व विधायक रहे पवन पांडे को गिरफ्तार किया था. इसी मामले में तीन अन्य साथी भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं.

9:52 PM. 9 Nov 23 9:52 PM. 9 Nov

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे चलती बस में आग लगी, पुलिस टीम मौके पर पहुंची

लखनऊ : आगरा एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार को एक बस में आग लग गई. इसके बाद पुलिस को अपनी टीम मौके पर भेजनी पड़ी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो गया है. वीडियो पोस्ट करने वाले शख्स ने उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग किया और बताया कि घटना इटावा के पास हुई थी. बाद में मैनपुरी पुलिस ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी.

9:52 PM. 9 Nov 23 9:52 PM. 9 Nov

डिंपल यादव ने नीतीश कुमार के बयान का का समर्थन, बोलीं- वे सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे, लोग खुलकर नहीं बोलते

मैनपुरी से सपा की सांसद डिंपल यादव ने नीतीश कुमार के बयान का का समर्थन किया है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव बड़ी बहू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने गुरुवार को झांसी में पत्रकारों से बातचीत की. श्रीमती यादव का कहना था कि नीतीश कुमार के बयान में कुछ भी गलत नहीं है. नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन पर बोल रहे थे. आमतौर पर लोग खुलकर नहीं बोलते हैं. नीतीश जी ने अपने तरीके से बात कही है. डिंपल यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो हम (सपा)समर्थन करेंगे.

9:52 PM. 9 Nov 23 9:52 PM. 9 Nov

वाराणसी की जिला जेल में मुलाकाती खीरे में छिपाकर ले जा रहा था मादक पदार्थ

वाराणसी की जिला जेल में मादक पदार्थ पकड़ा गया है. मुलाकाती खीरे में छिपाकर मादक पदार्थ लेकर पहुंचा था. चेकिंग के दौरान शक होने पर पकड़ा गया . पकड़े गए व्यक्ति से जेल प्रशासन पूछताछ कर रहा है. वाराणसी के कैंट क्षेत्र के चौकाघाट का मामला है.

9:52 PM. 9 Nov 23 9:52 PM. 9 Nov

नोएडा थाना के कोतवाल को चढ़ा हीरो बनने का शौक

नोएडा थाना के कोतवाल को चढ़ा हीरो बनने का शोक,थाना सेक्टर 126 प्रभारी ने खुद पर गाना बनाया,गाने में थाना प्रभारी ने वर्दी पहन कर रोल निभाया,कोतवाल अजय के गाने की क्लिप हुई वायरल,CP लक्ष्मी सिंह ने वायरल वीडियो का लिया संज्ञान,थाना प्रभारी अजय चहर को किया गया लाइन हाजिर.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

छात्रों के आगे कानपुर पुलिस हुई लाचार, एसीपी को धक्का देकर ज़मीन पर गिराया

कानपुर डीएवी कॉलेज में छात्रों की दबंगई सामने आई है. प्रिंसिपल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पुलिस से जमकर बदतमीज़ी की. एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार के साथ धक्का मुक्की के साथ बीच रोड पर गिरा दिया. छात्रों ने जमकर अभद्रत की, वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली. छात्रों की यह दबंगई कैमरे में कैद हो गई.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

अयोध्या कैबिनेट बैठक पर मंत्री धर्म वीर प्रजापति बोले- सभी प्रस्तावों को पास कराया जाएगा

अयोध्या कैबिनेट बैठक पर मंत्री धर्म वीर प्रजापति ने कहा कि कैबिनेट में तमाम प्रस्तावों को पास कराया जाएगा. अयोध्या की तस्वीर बदलने का बड़ा प्रयास है. विपक्ष को अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन करना चाहिए. अब मंदिर भी बन रहा है और तारीख़ भी बता दी है. पूरे विपक्ष जाए राम मंदिर के दर्शन करे.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

लखनऊ में पूर्व विधायक आशुतोष टंडन का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बिमार

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके आशुतोष टंडन का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वे लंबे समय से बिमार चल रहे थे.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

अयोध्या में सीएम योगी की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक शुरू

अयोध्या में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत यूपी के सभी कैबिनेट मंत्री बैठक में मौजूद हैं. अयोध्या के राम कथा संग्रहालय में यह बैठक हो रही है.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

बदायूं में सड़क हादसे दो लोगों की मौत

बदायूं जिले के जरीफनगर थाना क्षेत्र में बदायूं-दिल्ली मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बुधवार शाम मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी. घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव निवासी चार युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिलहरी जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस के अनुसार, घटना में दो युवकों-नन्हे (25) और मनीराम (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य करू और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए. जरीफनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

सीएम योगी ने कैबिनेट साथ रामलला का दर्शन किया

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

सीएम योगी कैबिनेट साथ हनुमानगढ़ी पहुंचे, आज अयोध्या में होगी बैठक

सीएम योगी आदित्यनाथ कैबिनेट साथ हनुमानगढ़ी में पहुंचे हैं, यहां वे पूजा अर्चन कर रहे हैं. सीएम योगी अयोध्या में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि राम कथा संग्रहालय में कैबिनेट की बैठक होगी.

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

अयोध्या दीपोत्सव पर हम नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं- मंत्री जयवीर सिंह

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

अयोध्या में आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

2:24 PM. 9 Nov 23 2:24 PM. 9 Nov

बसपा सुप्रीमो मायावती का छत्तीसगढ़ दौरा आज, चुनावी जनसभा को करेंगी संबोधित

बसपा सुप्रीमो मायावती आज छत्तीसगढ़ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. बसपा प्रमुख एमपी के बाद छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी.

5:50 AM. 9 Nov 23 5:50 AM. 9 Nov

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और किसान नेता राकेश टिकैत आज शामली में चल रहे धरने में होंगे शामिल

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और किसान नेता राकेश टिकैत आज शामली में गन्ना भुगतान की मांग के धरने में शामिल होंगे. शामली में किसानों का करोड़ों रूपए बकाया है. यह धरना गन्ना सहकारी समिति में चल रहा है.

5:50 AM. 9 Nov 23 5:50 AM. 9 Nov

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु आज आयुर्वेद दिवस पर बाइक रैली का करेंगे शुभारंभ

लखनऊ में आयुर्वेद दिवस पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु आज बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे. सुबह 8 बजे आयुर्वेद के प्रति जनजागरण के लिए 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक बाइक रैली निकाली जाएगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: लखनऊ में आयुर्वेद दिवस पर आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु आज बाइक रैली का शुभारंभ करेंगे. सुबह 8 बजे आयुर्वेद के प्रति जनजागरण के लिए 1090 चौराहे से जनेश्वर मिश्र पार्क तक रैली निकाली जाएगी. रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और किसान नेता राकेश टिकैत आज शामली में गन्ना भुगतान की मांग के धरने में शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >