UP Breaking News Live: अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर नहीं खुलेगी शराब की दुकान, आबकारी मंत्री का आदेश

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. सीएम हनुमानगढ़ी, श्रीरामलला के दर्शन कर राम मंदिर के कार्यों का अवलोकन करेंगे. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है. वे अयोध्या एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जनता को समर्पित करेंगे. मुख्यमंत्री इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
11:11 PM. 28 Dec 23 5:41 PM. 28 Dec

सीएम योगी ने पीएम मोदी के अयोध्या दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी 30 दिसंबर को पीएम मोदी के धर्मनगरी अयोध्या आगमन को ‘अविस्मरणीय समारोह’ बनाने के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं. गुरुवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही व दयाशंकर सिंह तथा महापौर अयोध्या सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने प्रमुख दिशा-निर्देश दिए हैं. वर्ष 2023 की विदा वेला पर धर्मनगरी अयोध्या में आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए युग’ के प्रारंभ करने वाली होगी. इस अवसर पर देश को न केवल एक नए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उपहार मिलने जा रहा है, बल्कि अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं के उपहार भी मिलेगा.

9:49 PM. 28 Dec 23 4:19 PM. 28 Dec

अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर नहीं खुलेगी शराब की दुकान, आबकारी मंत्री का आदेश

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट क्षेत्र महासचिव चंपत राय से मुलाकात के बाद आदेश दिया कि अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर कोई भी शराब की दुकान नहीं खुलेगी. आबकारी मंत्री ने आदेश दिया कि अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को मद्य निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा. पूरे 84 कोसी मार्ग पर स्थित शराब की दुकाने हटाई जाएंगी. बता दें कि श्री राम जन्मभूमि के 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में अयोध्या के साथ-साथ फैजाबाद, बस्ती, अंबेडकर नगर और सुल्तानपुर का भी क्षेत्र आएगा. परिक्रमा मार्ग की ही शराब की दुकानों को हटाया जाएगा.

9:49 PM. 28 Dec 23 4:19 PM. 28 Dec

अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने परिसर का किया निरीक्षण

9:49 PM. 28 Dec 23 4:19 PM. 28 Dec

गौतमबुद्धनगर में ठंड के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए जिले के कक्षा 12वीं तक के स्कूल 29 व 30 दिसंबर को बंद रखने का निर्देश दिया है. बता दें कि 31 दिसंबर को रविवार होने के कारण सार्वजानिक अवकाश है. परिषदीय स्कूलों में 31 से 14 जनवरी तक शीत कालीन अवकाश रहेगा. 15 जनवरी से स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे.

7:11 PM. 28 Dec 23 1:41 PM. 28 Dec

धर्मांतरण कर आशीष से यूसुफ बना नायब तहसीलदार गिरफ्तार, पत्नी ने दर्ज कराई थी एफआईआर

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में धर्मांतरण कर आशीष से यूसुफ बने नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. कानपुर में रहने वाली पत्नी ने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराई थी. कानपुर नगर के हनुमंत विहार की रहने वाली आरती गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति आशीष कुमार गुप्ता हमीरपुर की मौदहा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं और आशीष करीब चार महीने से घर नहीं आये हैं. पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार गुप्ता का अब तक पता नहीं चल सका है.

7:11 PM. 28 Dec 23 1:41 PM. 28 Dec

अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. सीएम हनुमानगढ़ी, श्रीरामलला के दर्शन कर राम मंदिर के कार्यों का अवलोकन करेंगे. 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है. वे अयोध्या एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन जनता को समर्पित करेंगे. मुख्यमंत्री इन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >