UP Breaking News Live: लखनऊ एसटीएफ ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री , सात गिरफ्ततार,अवैध हथियार बरामद
Copied link
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में भाजपा आज से ‘शंखनाद अभियान’ की शुरुआत करेगी. अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देगी. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 27 अगस्त को कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
3:25 AM. 28 Aug 233:25 AM. 28 Aug
लखनऊ एसटीएफ ने अलीगढ़ में पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री , सात तस्कर गिरफ्ततार, अवैध हथियार भी बरामद
लखनऊ एसटीएफ ने अलीगढ़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा मारा है. अवैध शराब बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद के साथ साथ कार, बाइक, पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए है. मौके से गिरोह में शामिल 7 तस्कर गिरफ्तार किए हैं. इनकी पहचान छोटू,राहुल,नीरू,रोहित,मुकेश,दीपक,मलखान के रूप में बताई जा रही है.
3:25 AM. 28 Aug 233:25 AM. 28 Aug
आयुष्मान भारत योजना 5 करोड़ लोगों को 60 तक मुफ्त इलाज देने की गारंटी : डॉ. मनसुख मंडाविया
वाराणसी. उत्तर प्रदेश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कहते हैं, ” आयुष्मान भारत योजना हमारे देश के 5 करोड़ लोगों को पीएम द्वारा 60 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने की गारंटी है . राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत ऐप लॉन्च किया है ताकि हर लाभार्थी इस लाभ को प्राप्त कर सके . इस ऐप में लाभार्थी जाकर अपना कार्ड बना सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं . “
3:25 AM. 28 Aug 233:25 AM. 28 Aug
प्रयागराज के रामबाग रेलवे जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ रह युवक की मौत
भदोही में जनपद के युवक की मौत प्रयागराज में हो जाने से परिजनों में कोहराम मचा रहा. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया जा सका. पूरेभिखारी निवासी रोहित बिंद 26 वर्ष की मौत रविवार को रामबाग रेलवे जंक्शन पर उस समय हुई जब वह नान स्टापेज विशेष ट्रेन भृगु एक्सप्रेस में चढ़ रहा था. रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि ट्रेनों में खानपान का सामान बेचकर ही जीविकोपार्जन करता था. नईदिल्ली से बलिया जा रही भृगु एक्सप्रेस में दौड़कर चढ़ते समय ट्रेन की चपेट में आकर दम तोड़ दिया.
10:50 PM. 27 Aug 2310:50 PM. 27 Aug
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बादल फटने से कानपुर में गंगा के पास स्थित गांवों में पानी घुसा
पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बादल फटने की घटनाओं से गंगा के जल स्तर में वृद्धि हुई है. इसके कारण कानपुर में गंगा के पास स्थित गांवों में पानी घुस गया है .
10:50 PM. 27 Aug 2310:50 PM. 27 Aug
बहन- बहनोई ने कराई आगरा के भाजपा नेता की हत्या, शूटर ने किया खुलासा
आगरा में बीजेपी नेता की हत्या करने में बहनोई और बहन का निकला हाथ. शूटर ने बताया बहनोई रामकुमार के कहने पर की थी भाजपा नेता राकेश कुशवाहा की हत्या.
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
बिहार सरकार के मंत्री जमा खान लखनऊ पहुंचे, बोले- नीतीश कहां से लड़ेंगे अभी कुछ फाइनल नहीं
बिहार सरकार के अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान आज लखनऊ पहुंचे. नीतीश के यूपी से चुनाव लड़ने की अटकलों को साफ किया. उन्होंने कहा कि नीतीश कहां से लड़ेंगे अभी कुछ फाइनल नहीं है. लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 सीटों पर महागठबंधन लड़ेगा. बीजेपी को शिकस्त देंगे.
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
अखिलेश यादव घोसी उपचुनाव में 29 अगस्त को करेंगे जनसभा
सपा प्रमुख अखिलेश यादव घोसी के चुनावी मैदान में उतरेंगे. घोसी में 29 अगस्त को जनसभा करेंगे.
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
प्रदेश के सभी पुलिसलाइन में दो माह में हो साइबर थाने, सीएम योगी ने दिए निर्देश
सीएम योगी ने दिए निर्देश प्रदेश के सभी पुलिसलाइन में दो माह में साइबर थाने की व्यवस्था की जाए. साथ ही सभी थानों में साइबर सेल गठित होगी. हर जिले के पांच अफसरों की ट्रेनिंग होगी. स्कूली पाठ्यक्रमों में साइबर अपराध को शामिल किया जाए.
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
अलीगढ़ में दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, चार घायल
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
आगरा में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंजाविया आज बीएचयू में “एबी पीएम- जय” ऐप लांच करेंगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज बीएचयू के केएन उड्प्पा सभागार में एबी पीएम जय (आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना) ऐप लांच करेंगे. इस एप से आयुष्मान कार्ड बनाने और डाउनलोड करने में आसानी होगी.
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
घोसी उपचुनाव कांग्रेस ने सपा के उम्मीदवार सुधाकर सिंह को समर्थन देने की घोषणा की
8:25 PM. 27 Aug 238:25 PM. 27 Aug
कौशांबी में ट्रक की टक्कर में पुलिसकर्मी की मौत
कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को ट्रक की टक्कर में पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ में तैनात हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हेड कांस्टेबल बलबीर सिंह यादव (32) शाम लगभग चार बजे मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी सैनी बस स्टेशन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्होंने बताया कि यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना देकर, विधिक कार्रवाई की जा रही है.
10:57 AM. 27 Aug 2310:57 AM. 27 Aug
बस्ती में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन अधिकार महारैली का आयोजन आज
बस्ती के ऑफिसर क्लब में आज सम्राट पृथ्वीराज चौहान जन अधिकार महारैली का आयोजन होगा. रैली को सफल बनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. रैली का आवाहन करने महंत जंत्री लाल उर्फ बालक दास पहुंचेंगे.
10:57 AM. 27 Aug 2310:57 AM. 27 Aug
भाजपा आज से ‘शंखनाद अभियान’ की शुरुआत करेगी, सीएम योगी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश में भाजपा आज से ‘शंखनाद अभियान’ की शुरुआत करेगी. अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देगी. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 27 अगस्त को सोशल मीडिया-आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला का आयोजन होगा. कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह शामिल होंगे.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में भाजपा आज से ‘शंखनाद अभियान’ की शुरुआत करेगी. अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देगी. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 27 अगस्त को कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और धर्मपाल सिंह शामिल होंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।