UP Breaking News Live: नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक बेहतर होगी सड़क

UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था. बता दें कि जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच सुबह 11.00 बजे के करीब फैसला सुनाएगी. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
8:28 PM. 19 Dec 23 8:28 PM. 19 Dec

नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक बेहतर होगी सड़क

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जेवर एयरपोर्ट प्रगति की समीक्षा की. नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक बेहतरीन रोड होगी. मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आईजीआई दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी हो. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि फरवरी 2024 तक रनवे तैयार करें और ट्रायल लैंडिंग कराएं. जेवर को रेल सेवा से जोड़ने के लिए चोला से रुंधी तक नई रेल लाइन पर विचार हो रहा है.

8:28 PM. 19 Dec 23 8:28 PM. 19 Dec

सांसदों के निलंबन पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा कोई बात नहीं सुनना चाहती

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के चेहरे से बड़ी बात ये है कि लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाली जगह पर लगातार सांसदों को बाहर निकाला जा रहा है, क्या यह सामान्य बात है? भारतीय जनता पार्टी कोई बात सुनना नहीं चाहती.

5:15 PM. 19 Dec 23 5:15 PM. 19 Dec

विहिप नेताओं ने एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को दिया प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिल चुका है. विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने उनके घर पहुंचकर उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा है.

5:15 PM. 19 Dec 23 5:15 PM. 19 Dec

बाराबंकी में बर्तन व्यापारी के घर डकैती, परिजनों को बनाया बंधक

बाराबंकी में हथियारों से लैस बदमाशों ने व्यापारी को बंधक बनाकर की करोड़ों की डकैती की वारदात को अंजाम दिया. कुर्सी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बा टिकैतगंज में बर्तन व्यापारी शिव कुमार निगम के घर पांच-छह बोरों में भर-भरकर सोना-चांदी, कैश और बाकी सामान डकैत लूट ले गए. बताया जा रहा है कि पांच हथियार बंद बदमाश बर्तन लेने के बहाने दुकान में घुसे थे और पूरे परिवार को बंधक बनाया. इसके बाद पांचों बदमाश चार पहिया गाड़ी से फरार हो गए. बाद में जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने घर जाकर सभी को बंधन मुक्त कराया. बर्तन व्यापारी शिव कुमार निगम सोने-चांदी को गिरवी रखकर ब्याज पर रकम देते थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की.

5:15 PM. 19 Dec 23 5:15 PM. 19 Dec

उमर अंसारी को भड़काऊ बयानबाजी में हाईकोर्ट का अग्रिम जमानत देने से इनकार

माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. भड़काऊ बयानबाजी मामले में उमर अंसारी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. विधानसभा चुनाव के दौरान मऊ में उमर असारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. इस पर उमर अंसारी ने खुद को निर्दोष बताते हुए हाईकोर्ट में गुहार लगाई. हालांकि हाईकोर्ट ने इस प्रकरण में उमर अंसारी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया.

1:31 PM. 19 Dec 23 1:31 PM. 19 Dec

लखनऊ में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की बैठक जारी, सभी आलाधिकारी मौजूद

लखनऊ में लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त के उपस्थिति में बड़ी बैठक हो रही है. यह बैठक निर्वाचन आयोग कार्यालय में हो रही है, जिसमें सभी आलाधिकारी मौजूद हैं.

1:31 PM. 19 Dec 23 1:31 PM. 19 Dec

इलाहाबाद हाईकोर्ट में ज्ञानवापी मामले में आज होगी सुनवाई, वकील विजय शंकर रस्तोगी ने बताई यह बात

1:31 PM. 19 Dec 23 1:31 PM. 19 Dec

सीएम योगी आज करेंगे कैबिनेट की बैठक, एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकभवन में सुबह 11.00 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे. बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी

1:31 PM. 19 Dec 23 1:31 PM. 19 Dec

उत्तराखंड के पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अमेठी दौरा आज

उत्तराखंड के पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज अमेठी में धर्म सभा के जरिये अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चा करेंगे. अविमुक्तेश्वरनंद के कार्यक्रम का आयोजन गौरीगंज के जामों रोड पर होगा, जिसकी तैयारी पूरी हो गई है. कार्यक्रम में कई बड़े संत महात्मा भी शामिल होंगे.

1:31 PM. 19 Dec 23 1:31 PM. 19 Dec

केरल में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का मरीज मिलने पर यूपी में भी जारी हुआ अलर्ट

केरल में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 का मरीज मिलने के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी किया गया है. कोरोना की RT-PCR की जांच की तैयारियां शुरू कर दी गई है. एयरपोर्ट, रेलवे और बस स्टेशन पर स्क्रीनिंग होगी. इसके अलावा सरकारी व निजी संस्थानों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जाएगी.

5:33 AM. 19 Dec 23 5:33 AM. 19 Dec

प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव का झांसी दौरा आज

प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव आज झांसी दौरे पर रहेंगे, यहां जल जीवन मिशन योजनाओं की अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में समीक्षा करेंगे. इस दौरान बैठक में जल निगम ग्रामीण के एमडी बलकार सिंह भी मौजूद रहेंगे. साथ ही झांसी में 2 परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे.

5:33 AM. 19 Dec 23 5:33 AM. 19 Dec

ज्ञानवापी परिसर से जुड़ी पांच याचिकाओं पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला

वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था. बता दें कि जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच सुबह 11.00 बजे के करीब फैसला सुनाएगी.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद से जुड़ी पांच याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद हाईकोर्ट ने 8 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था. बता दें कि जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच सुबह 11.00 बजे के करीब फैसला सुनाएगी. इसके अलावा यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >