UP Breaking News Live: प्रतापगढ़ में फर्जी अभिलेख पर 26 वर्षों से नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए करीब 60 किलोमीटर का लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय किया है. इसके बनने से यूपी के सभी एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से लिंक एक्सप्रेसवे के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
11:56 PM. 18 Nov 23 6:26 PM. 18 Nov

फर्जी अभिलेख पर 26 वर्षों से नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त

प्रतापगढ़ ((भाषा): उत्तर प्रदेेश के प्रतापगढ़ जिले में फर्जी अभिलेखों के सहारे 26 वर्षों से सरकारी स्कूल में सेवारत एक शिक्षक को बर्खास्त (सेवा समाप्त) कर दिया गया. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि विकास खंड विहार क्षेत्र के कल्यानगढ़ नगरहन का पुरवा निवासी नंद किशोर अतरसुई प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के रूप में तैनात था. जिसके विरुद्ध गांव के चंद्रिकाा प्रसाद मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर फर्जी अभिलेख पर नौकरी करने की शिकायत की थी. शिकायत पर नोटिस जारी कर आरोपी से हाईस्कूल के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र मांगे गये. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अंकपत्र एवं प्रमाणपत्र के सत्यापन में खुलासा हुआ कि नंद किशोर 1975 में हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुआ था और उसे 48 अंक मिले थे. उसकी जन्मतिथि 28 अक्टूबर 1958 थी. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक फिर दूसरी बार उसने 1984 में हाईस्कूल की परीक्षा दी. जिसमें उसे 312 अंक मिले, लेकिन इस बार उसने अपनी जन्मतिथि बदल कर 28 अक्टूबर 1964 कर ली थी. उसकी नियुक्ति 31 जुलाई 1997 में सहायक शिक्षक के पद पर हुई और 26 वर्ष की सेवा के बाद फर्जी अभिलेख के खुलासे के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया.

11:56 PM. 18 Nov 23 6:26 PM. 18 Nov

महाराजगंज में युवती पर तेजाब फेंकने वाले मुठभेड़ में घायल

युवती पर तेजाब फेंकने वाले अनिल वर्मा और राम वचन को महाराजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. भटौली निवासी युवती से दवा विक्रेता अनिल वर्मा शादी करना चाहता था. लेकिन उसकी शादी कहीं और तय हो गई. इससे नाराज अनिल ने अपने कर्मचारी रामवचन को 15 हजार रुपये देकर युवती और उसकी मां पर तेजाब फिंकवा दिया. इसके बाद अनिल ने युवती को अपनी गाड़ी से आरती को ले जाकर गोरखपुर के निजीअस्पताल में भर्ती करा दिया. सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज से इसका खुलासा हो गया. आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक्टिवा गाड़ी भी बरामद हुई है.

11:56 PM. 18 Nov 23 6:26 PM. 18 Nov

यूपी आईएएस तबादले: अमृत त्रिपाठी बने CEO बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण

यूपी सरकार ने आईएएस के तबादले किए हैं. अमृत त्रिपाठी को CEO बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण बनाया गया है. प्रणता ऐश्वर्या एडिशनल एमडी यूपीएसआरटीसी, ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को अपर आयुक्त आबकारी, प्रशांत शर्मा विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया है.

7:50 PM. 18 Nov 23 2:20 PM. 18 Nov

मैनपुरी में युवक को मामूली विवाद में दिनदहाड़े गोली मारी, गंभीर

मैनपुरी में मामूली विवाद में युवक को मारी गोली मारने का मामला सामने आया है. युवक को गंभीर घायल में अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना थाना कुरावली क्षेत्र के गंगा जमुनी की है. बताया जा रहा है कि युवक खाद लेने के लिए बाजार गया था. इसी दौरान दिनदहाड़े उसे बाजार में गोली मारी गई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है.

7:50 PM. 18 Nov 23 2:20 PM. 18 Nov

अखिलेश यादव बोले- छठ जैसे पवित्र पर्व पर भाजपा कर रही आस्था का बाजारीकरण

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छठ में अव्यवस्था को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि छठ जैसे पवित्र पर्वों पर भाजपावाले नदियों के घाट बेच रहे हैं, वेदी बेच रहे हैं. आस्थाओं का बाजारीकरण अच्छा नहीं. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार छठ पर घर पहुंचने के लिए रेल और गाड़ियों के किराये में बेतहाशा वसूली हो रही है, वो निंदनीय है. रेल जैसा जन-परिवहन मांग के अनुसार दाम बढ़ा रहा है, ये बाजार का काम होता है, सरकार का नहीं कि किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर किसी चीज़ का दाम या किराया बढ़ा दे. ये भी एक तरह की कालाबाजारी है, जिसे रोकना सरकार का काम होता है.

7:50 PM. 18 Nov 23 2:20 PM. 18 Nov

यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों की ब्रिकी पर लग सकता है प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार हलाल सर्टिफिकेशन से जुड़े उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा सकती है. कुछ कंपनियों ने हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर धंधा चला रखा था. डेयरी, कपड़ा, चीनी, नमकीन, मसाले, और साबुन को भी हलाल सर्टिफाइड कर रहे थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे संज्ञान लिया है. कहा जा रहा है कि इस प्रकरण में अब कड़ी कार्रवाई हो सकती है.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए करीब 60 किलोमीटर का लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का निर्णय किया है. इसके बनने से यूपी के सभी एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से लिंक एक्सप्रेसवे के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >