UP Breaking News Live: यूपी में आधा दर्जन जिलों के डीएम बदले गए

UP Breaking News Live Updates in Hindi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं. वे आज विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
9:24 PM. 17 Sept 23 9:24 PM. 17 Sept

यूपी में आधा दर्जन जिलों के डीएम बदले गए

लखनऊ : यूपी में आधा दर्जन जिलों के डीएम बदले गए, महाराजगंज और कासगंज के डीएम भी बदले गए. रायबरेली और प्रतापगढ़ के डीएम हटाए गए,

9:24 PM. 17 Sept 23 9:24 PM. 17 Sept

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में सिपाही का 500 घूस लेते वीडियो वायरल, निलंबित

गाज़ियाबाद कमिश्नरेट में पासपोर्ट वेरिफिकेशन को लेकर वसूली हो रही है. एक सिपाही का 500 घूस लेते वीडियो वायरल हो गया है. हेड कांस्टेबल सचिन राघव ने , शिप्रा चौकी पर तैनात है. सचिन राघव को डीसीपी ने निलंबित कर दिया है. उसके खिलाफ इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है.

9:24 PM. 17 Sept 23 9:24 PM. 17 Sept

अमेठी में महिला की मौत मामले में अस्पताल के सीईओ समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में इलाज में लापरवाही के चलते एक महिला की मौत के आरोप में संजय गांधी अस्पताल के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

9:24 PM. 17 Sept 23 9:24 PM. 17 Sept

अंबेडकर नगर : स्कूल से लौट रही लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार, आरोपी पकड़े

अंबेडकर नगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय राय कहते हैं, “हमें कल शाम शिकायत मिली कि कुछ लोगों ने स्कूल से लौट रही दो लड़कियों में से एक के साथ दुर्व्यवहार किया। लड़की साइकिल से गिर गई और सामने से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी।” पीछे… परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।” (16.09)

9:24 PM. 17 Sept 23 9:24 PM. 17 Sept

बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही बरतने पर JE को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश

उत्तर प्रदेश के देवरिया में बिजली कनेक्शन देने के मामले में लापरवाही बरतने को लेकर DM अखण्ड प्रताप सिंह ने विद्युत विभाग के JE पंकज गुप्ता को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया. DM के इस फैसले से बिजली महकमे में हडकंप मच गया है. जानिए क्या है पूरा मामला.

2:02 PM. 17 Sept 23 2:02 PM. 17 Sept

केजीएमयू के तीसरी मंजिल की आर्थो वार्ड से नीचे गिरा मरीज, मौत

केजीएमयू में तीसरी मंजिल पर स्थित लिंब सेंटर के आर्थो वार्ड से मरीज नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक 44 वर्षीय रामब्रिज की 2 दिन पहले ही रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था.

2:02 PM. 17 Sept 23 2:02 PM. 17 Sept

सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, बोले- उनके नेतृत्व में देश बढ़ रहा आगे

सीएम योगी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है. देश के करोड़ों लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है. वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ा है. साढ़े नौ साल में नए भारत को उभरते देखा गया है. काशी विश्वनाथ धाम अपनी ओर आकर्षित कर रहा है.

2:02 PM. 17 Sept 23 2:02 PM. 17 Sept

पीएम मोदी के जन्मदिन के पर नमामि गंगे परियोजना के सदस्यों ने वाराणसी में आरती की

2:02 PM. 17 Sept 23 2:02 PM. 17 Sept

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी के संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में 73 किलो का लड्डू केक काटा गया

2:02 PM. 17 Sept 23 2:02 PM. 17 Sept

वाराणसी के संकल्प सिद्धि हनुमान मंदिर में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रार्थना की गई

5:35 AM. 17 Sept 23 5:35 AM. 17 Sept

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज हनुमान सेतु मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज सुबह 8.15 बजे हनुमान सेतु मंदिर पहुंचेंगे. यहां पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूजन-अर्चन करेंगे. उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन के लिए पूजा करेंगे.

5:35 AM. 17 Sept 23 5:35 AM. 17 Sept

लखनऊ में ईद मिलाद उन नबी पर 12 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज

लखनऊ में ईद मिलाद उन नबी पर शहर काजी ने 12 दिवसीय कार्यक्रम का आगाज किया है. यह कार्यक्रम मोहम्मदी मिशन के तहत 17 से 27 सितंबर तक होगा. इरफान मियां फरंगी महली की अगुवाई में शाहमीना शाह दरगाह से 28 सितंबर को जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा. जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज शिरकत करते हैं.

5:35 AM. 17 Sept 23 5:35 AM. 17 Sept

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा आज से सेवा पखवाड़ा मनाएगी

पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी. इस दौरान शहर, गांव, गली और मोहल्ला तक सेवा कार्य करेंगे. बता दें कि इस दौरान लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, झांसी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, वाराणसी में मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय, गोरखपुर में वीके सिंह,

यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ में, देवरिया में सूर्य प्रताप शाही, उन्नाव में स्वतंत्र देव सिंह, संभल में धर्मपाल सिंह, फिरोजाबाद में जयवीर सिंह समेत कई मंत्री अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

5:35 AM. 17 Sept 23 5:35 AM. 17 Sept

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना कार्यक्रम में होंगे शामिल

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं. वे आज विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं. वे आज विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >