UP Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर IAS रजनीश दुबे के खिलाफ होगी जांच, महिला उत्पीड़न का है आरोप

UP Breaking News Live Updates in Hindi: एएसआई के ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने पर शुक्रवार को निर्णय किया जाएगा. कहा जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों से आई टीमों और त्योहारों के अवकाश के कारण रिपोर्ट तैयार होने में देरी हुई है. इसलिए रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के लिए एएसआई शुक्रवार को अदालत से फिर अतिरिक्त समय मांग सकता है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:10 AM. 18 Nov 23 9:40 PM. 17 Nov

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर IAS रजनीश दुबे के खिलाफ होगी जांच, महिला उत्पीड़न का है आरोप

3:10 AM. 18 Nov 23 9:40 PM. 17 Nov

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य व उनकी सांसद बेटी संघमित्रा को कोर्ट ने किया तलब

स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी सांसद बेटी संघमित्रा मौर्य समेत पांच को लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने बतौर आरोपी मानते हुए तलब किया है. दीपक स्वर्णकार नाम के यु��क ने ख़ुद को संघमित्रा का पति बताते हुए कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था. इस मामले में गवाहों और सबूतों के आधार पर एमपी एमएलए कोर्ट ने संघमित्रा मौर्य को धोखाधड़ी और बगैर तलाक के दूसरी शादी का आरोपी बनाते हुए तलब किया है. कोर्ट ने स्वामी प्रसाद मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ पिंटू शुक्ला, रितिक सिंह को मारपीट, जान से मारने की धमकी, आपराधिक साजिश की धाराओं का आरोपी बनाते हुए 6 जनवरी 2024 को कोर्ट ने तलब किया है.

3:10 AM. 18 Nov 23 9:40 PM. 17 Nov

यूपी कैडर के आईपीएस आलोक शर्मा बनाए गए एसपीजी के निदेशक

3:10 AM. 18 Nov 23 9:40 PM. 17 Nov

लखनऊ नगर निगम जोन-2 के टैक्स इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

लखनऊ के नगर निगम जोन 2 में तैनात टैक्स इंस्पेक्टर सुबोध वर्मा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.

3:10 AM. 18 Nov 23 9:40 PM. 17 Nov

सीएम योगी ने की छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा, बोले-श्रद्धालुओं को न हो परेशानी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान सीएम योगी ने आगामी छठ पर्व को ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ के मानक पर्व के रूप में आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए. शुक्रवार को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छ्ता का माहौल हो, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाए. लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि नदियां/जलाशय में गंदगी न हो. लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए जागरूक करें. साथ ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए रात में करीब 1-2 बजे से ही श्रद्धालुओं/व्रतियों का आवागमन शुरू हो जाता है, ऐसे में हर जगह समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए. नदी/जलाशय घाटों की साफ-सफाई करा लें और ट्रैफिक प्रबंधन भी किया जाए.

3:10 AM. 18 Nov 23 9:40 PM. 17 Nov

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माफिया अतीक के गुर्गे असाद कालिया की जमानत याचिका खारिज की

माफिया अतीक अहमद के गुर्गे असाद कालिया की जमानत याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी. हाईकोर्ट ने असाद कालिया की जानलेवा हमले मामले की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया. बता दें कि माफिया अतीक के बेटा अली अहमद भी इस मामले में आरोपी है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: एएसआई के ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट कोर्ट को सौंपने पर शुक्रवार को निर्णय किया जाएगा. कहा जा रहा है कि अलग-अलग स्थानों से आई टीमों और त्योहारों के अवकाश के कारण रिपोर्ट तैयार होने में देरी हुई है. इसलिए रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के लिए एएसआई शुक्रवार को अदालत से फिर अतिरिक्त समय मांग सकता है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >