सीएम योगी का वाराणसी दौरा आज, पीएम मोदी के जनसभास्थल का लेंगे जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी जाएंगे. यहां पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम का अधिकारियों से जानकारी लेंगे. इसके अलावा सीएम कॉलेज परिसर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. साथ ही इंटर कॉलेज के प्रबंधक स्वर्गीय यशपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे. सीएम योगी नमो घाट पर काशी तमिल संगमम-2 के आयोजन के इंतजाम को परखेंगे. वहीं आयोजकों से मिलकर संवाद करेंगे. सभी स्थलों पर निरीक्षण कर निर्माण और सुविधा-व्यवस्था देखेंगे. सीएम योगी देर शाम कालभैरव और काशी विश्वनाथ का दर्शन भी करेंगे. इससे पहले स्थलीय निरीक्षण के बाद सीएम सर्किट हाउस में बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17-18 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में 25 घंटे बिताएंगे. पीएम वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जनपदों को कुल 19 हजार करोड़ की परियोजाओं की सौगात देंगे. इसमें रेलवे की चार परियोजनाएं, एक रेलवे स्टेशन और फुलवरिया फोरलेन समेत लगभग 39 करोड़ से तैयार 20 सड़कें शामिल हैं. रेलवे की गाजीपुर बलिया रेल लाइन दोहरीकरण, न्यू भाऊपुर फ्रेट कॉरिडोर, जौनपुर सिटी कार्ड लाइन, पीडब्ल्यूडी की कई सड़कें भी शामिल हैं.