UP Breaking Live News: लखनऊ में बजरंग बली के श्रद्धालुओं को भंडारा के लिए लेना होगा परमिशन
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कर्नाटक का चुनावी दौरा करेंगे. यहां सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
UP Breaking Live News: लखनऊ में बजरंग बली के श्रद्धालुओं को भंडारा के लिए लेना होगा परमिशन
Live Updates
3:56 AM. 7 May 2310:26 PM. 6 May
लखनऊ में बजरंग बली के श्रद्धालुओं को भंडारा के लिए लेना होगा परमिशन
ज्येष्ठ माह में पूरे लखनऊ में बजरंग बली के श्रद्धालुओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले भंडारों के लिए पुलिस से परमिशन लेना पड़ेगा. बिना पुलिस के आदेश के भंडारा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. लखनऊ में जेठ के महीने में हर मंगलवार और शनिवार हजारों भंडारा होते हैं. जिसमें अमीर गरीब लाखों लोग प्रसाद पाते हैं. लखनऊ पुलिस के इस विवादित आदेश का काफी विरोध हो रहा है.
3:56 AM. 7 May 2310:26 PM. 6 May
वाराणसी में पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने किया पिंडदान और तर्पण
वाराणसी में पीएम मोदी की मां हीरा बा का पिंड दान किया गया. उनकी शांति के लिए गंगा किनारे पूजा आयोजित की गई. पिंडदान और तर्पण पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने किया. बीते साल 30 दिसंबर को हीरा बा का निधन हो गया था. वो काफी समय से बीमार थीं जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली थी.
9:39 PM. 6 May 234:09 PM. 6 May
भाजपा ने बलिया में ग्यारह नेताओं को किया निष्कासित
यूपी निकाय चुनाव के दौरान अपने ही पार्टी के खिलाफ बागी रूख अख्तियार करने वाले नेताओं पर लगातार कार्रवाई जारी है. भाजपा ने आज बलिया में अपने ग्यारह नेताओं को निष्कासित कर दिया है.
9:39 PM. 6 May 234:09 PM. 6 May
लखनऊ में सिलेंडर पाइप फटने से घर में लगी आग
लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां विकास नगर इलाके में घर में आग लग गई है. बताया जा रहा है खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप फटा गया. सब्जी मंडी चौकी क्षेत्र के सेक्टर-C में आग लगी. आग लगने से घर का सामान जलकर राख. बता दें विकास नगर पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग बुझाते समय सिपाही अभिषेक को चोट आए.
7:36 PM. 6 May 232:06 PM. 6 May
पीलीभीत में घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, दो गिरफ्तार
पीलीभीत में घास काटने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास. दो युवकों पर जबरन दुष्कर्म का आरोप. चिल्लाने पर राहगीरों ने आरोपियों को पकड़ा. आरोपियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ दर्ज केस किया. बता दें पूरा मामला पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी का है.
7:36 PM. 6 May 232:06 PM. 6 May
मुख्यमंत्री योगी पहुंचे कर्नाटक, कोप्पा में जनसभा को कर रहे संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक पहुंच गए हैं. चिकमगलूर के कोप्पा में सीएम जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में यहां रैली है. सीएम बोले श्री राम की जन्मभूमि को नमन. एक राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं.
मुख्य बातें
UP Breaking News Live Updates in Hindi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कर्नाटक का चुनावी दौरा करेंगे. यहां सीएम जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।