UP Breaking News Live: लखनऊ एयरपोर्ट पर मस्कट से आये यात्रियों के पास से पकड़ा गया 7 किलो सोना

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े 19 हजार सीटों पर हुए चयन में एकल पीठ के फैसले को आरक्षण के मुद्दे पर 17 जुलाई को सुनवाई होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में ये सुनवाई होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:00 AM. 31 May 23 9:30 PM. 30 May

मस्कट से आये यात्रियों के पास से पकड़ा गया 7 किलो सोना

लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मस्कट से लखनऊ पहुंचे दो यात्रियों के पास से लगभग 7 किलो सोना बरामद किया है. पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 4.57 करोड़ रुपए बताई जा रही है. मस्कट से फ्लाइट संख्या OV 795 से यात्री लखनऊ पहुंचे थे. यात्रियों ने अंडर गारमेंट्स में सोना छिपाया था.

3:00 AM. 31 May 23 9:30 PM. 30 May

अतीक के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की बिल्डिंग सील

अतीक अहमद के करीबी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम की लखनऊ में स्थित इमारत को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सील किया. शारदानगर इलाक़े के रतन खंड में है बिल्डिंग.

3:00 AM. 31 May 23 9:30 PM. 30 May

लखनऊ व आस-पास तेज हवाएं चली, जिला प्रशासन ने घर पर रहने की चेतावनी जारी की

जिला प्रशासन ने बिजली कड़कने, तेज़ हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह दी है. अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलें. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें. यह चेतावनी मौसम विभाग के अनुमान पर जारी की गयी है.

3:00 AM. 31 May 23 9:30 PM. 30 May

यूपी नीट यूजी की ओपनिंग व क्लोजिंग रैंक जारी

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने यूपी नीट यूजी 2022-23 के अंतर्गत सरकारी मेडिकल कॉलेज/इंस्टीट्यूट/यूनिवर्सिटी की ओपनिंग व क्लोज़िंग रैंक जारी कर दी है. पूरी लिस्ट देखने के लिए http://dgme.up.gov.in पर क्लिक किया जा सकता है.

3:00 AM. 31 May 23 9:30 PM. 30 May

कौशाम्बी में फ्री फायर गेम के चक्कर में घर से फरार बच्चे को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

कौशाम्बी के पिपरी इलाके से फ्री फायर गेम के चक्कर में घर से फरार बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है. बच्चा घर से 40 हज़ार रूपये और 10 लाख के जेवरात लेकर फरार हुआ था. पुलिस ने बच्चे को मलूर व्हाइट फील्ड रोड़ बंगलौर से सकुशल बरामद किया है. इस दौरान एसपी ने कहा कि कम उम्र के बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें.

3:00 AM. 31 May 23 9:30 PM. 30 May

बस्ती में नर्सिंग कोर्स के नाम पर छात्र-छात्राओं के साथ हुआ फ्रॉड, डीएम से की शिकायत

बस्ती में नर्सिंग कोर्स के नाम पर 600 से अधिक बेरोजगार छात्र-छात्राओं के साथ फ्रॉड का मामला सामने आया है. फर्जी कॉलेज बनाकर मेडिकल कोर्स में छात्र-छात्राओं का एडमिशन करवाया गया था. छात्रों से फर्जी टीचर और सर्टिफिकेट के सहारे करोड़ों रुपए वसूले गए है. नर्सिंग कोर्स के नाम पर प्रति छात्र 1 लाख रुपये तक की वसूली की गई है. वहीं फर्जीवाड़ा सामने आते ही प्रबंधन कॉलेज छोड़कर फरार हो गया है. कॉलेज, छात्रों को ग्लोबल यूनिवर्सिटी का फर्जी मुहर लगाकर सर्टिफिकेट देता था. पीड़ित बच्चों ने डीएम से मिलकर कार्रवाई के लिए शिकायत की है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले से जुड़े 19 हजार सीटों पर हुए चयन में एकल पीठ के फैसले को आरक्षण के मुद्दे पर 17 जुलाई को सुनवाई होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में ये सुनवाई होगी. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >