UP Breaking Live: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, कार सवार युवक की मौके पर मौत

UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी में काशी तमिल संगमम के बाद पीएम मोदी शनिवार को काशी तेलुगु संगमम के तीर्थयात्रियों को वर्चुअल संबोधित करेंगे. मानसरोवर घाट पर शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. बता दें पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे वर्चुअल माध्यम से काशी आए सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:45 AM. 30 Apr 23 9:15 PM. 29 Apr

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से टकरा गयी. हादसे में कार सवार युवक की मौके पर मौत हो गयी. हादसे के बाद कार में युवक फंस गया. शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. सड़क हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर जाम लगा है. नॉलेज पार्क के नोएडा एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है.

1:26 AM. 30 Apr 23 7:56 PM. 29 Apr

लखनऊ में अखिलेश यादव की छात्र नेताओं के साथ बैठक जारी

लखनऊ के समाजवादी कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की छात्र नेताओं के साथ बैठक चल रही है. जिसमें अरविंद सिंह गोप, राजपाल कश्यप समेत के कई नेता मौजूद हैं. पंजाब से दौरे से लौटने के बाद अखिलेश यादव ने यह बैठक शुरू की है.

12:06 AM. 30 Apr 23 6:36 PM. 29 Apr

लखनऊ के सरोजनी नगर थाना के मालखाना में लगी आग

यूपी की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना के मालखाना में आग लग गयी है. जिसमें इंचार्ज समेत दो पुलिसकर्मी झुलस गया है. मालखाना में चल रहे वेल्डिंग के काम के दौरान आग लगने की बात कही जा रही है. थाना परिसर में आग लगने के दौरान पुलिस कर्मियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा. सरोजनी नगर थाना परिसर के मालखाना की घटना बतायी जा रही है. आग लगने के दौरान मालखाना इंचार्ज समेत दो लोग झुलस गये है. आग में झुलसे पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया गया.

12:06 AM. 30 Apr 23 6:36 PM. 29 Apr

महिला और उसके प्रेमी की बांधकर पिटाई

सम्भल से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर महिला और उसके प्रेमी की बांधकर पिटाई की गयी है. पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में चार लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. विधवा महिला और उसके प्रेमी को परिजनों ने पेड़ से बांधकर पीटा था. इसके बाद सड़क पर महिला का घसीटते वीडियो वायरल हुआ था.

12:06 AM. 30 Apr 23 6:36 PM. 29 Apr

मुख्तार अंसारी के बाद अब बेटे के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट

मुख्तार अंसारी के बाद उसके छोटे बेटे उमर अंसारी की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं. उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है. हेट स्पीच के मामले में उमर अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ है. उमर अंसारी काफी समय से फरार चल रहा है.

12:06 AM. 30 Apr 23 6:36 PM. 29 Apr

सहारनपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

सहारनपुर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है. सिंचाई विभाग के खंडर नुमा मकान में हथियार बनाया जाता था. पुलिस ने मौके से अधबने 38 तमंचे, 40 कारतूस बरामद किया है. इसके साथ ही फैक्ट्री चलाने वाले गिरोह का 1 सदस्य को भी गिरफ्तार किया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: वाराणसी में काशी तमिल संगमम के बाद पीएम मोदी शनिवार को काशी तेलुगु संगमम के तीर्थयात्रियों को वर्चुअल संबोधित करेंगे. मानसरोवर घाट पर शाम छह बजे से रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. बता दें पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम सात बजे वर्चुअल माध्यम से काशी आए सभी तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >