UP Breaking News Live: समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के गुड्डू जमाली, आजमगढ़ को जीतने की कवायद

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
11:55 AM. 28 Feb 24 11:55 AM. 28 Feb

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के गुड्डू जमाली, आजमगढ़ को जीतने की कवायद

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट जीतने की कवायद शुरू कर दी है. बसपा से 2019 में प्रत्याशी रहे गुड्डू जमाली बुधवार को सपा में शामिल हो गए. 2019 लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे. इसके चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद यादव 8679 वोट से दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार गए थे. इस बार अखिलेश यादव फिर से आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, इसलिए उनकी जीत को आसान बनाने के लिए ये कवायद हो रही है.

11:32 AM. 28 Feb 24 11:32 AM. 28 Feb

सपा में शामिल होंगे बसपा के गुड्डू जमाली, आजमगढ़ को जीतने की कवायद

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा सीट जीतने की कवायद शुरू कर दी है. बसपा से 2019 में प्रत्याशी रहे गुड्डू जमाली को बुधवार को सपा में शामिल हो रहे हैं. 2019 में गुड्डू जमाली को 2.66 लाख वोट मिले थे. इसके चलते समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद यादव 8679 वोट से दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार गए थे. इस बार अखिलेश यादव फिर से आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, इसलिए उनकी जीत को आसान बनाने के लिए ये कवायद हो रही है.

8:53 AM. 28 Feb 24 8:53 AM. 28 Feb

यूपी में आईएएस के तबादले, रजनीश दुबे बने चेयरमैन राजस्व परिषद

यूपी में छह आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद चेयरमैन बनाया गया है. राजशेखर एमडी जल निगम ग्रामीण, BL मीना को प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम, राजेश सिंह को प्रमुख सचिव सहकारिता, रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव पशुधन एवं दुग्ध विकास और विमल दुबे मंडलायुक्त अलीगढ़ बनाए गए हैं.

7:53 AM. 28 Feb 24 7:53 AM. 28 Feb

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ मिशन रोजगार के अंतर्गत 3,077 नवचयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे. इस मौके पर व ₹173 करोड़ की लागत से 31 जनपदों में 1,459 आंगनवाड़ी केंद्र भवनों का शिलान्यास भी करेंगे.

UP Breaking News Live: सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु ₹3,300 करोड़ से अधिक के 148 निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटन थाने का भी शुभारंभ करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Yadav

UP Head (Asst. Editor)

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >