UP Breaking News Live: रामलला आ गए हैं और अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है- सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Breaking News Live: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:52 AM. 8 Mar 24 9:22 PM. 7 Mar

रामलला आ गए हैं और अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है- सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कृषकों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराए जाने के उपलक्ष्य में ‘संकल्प की सिद्धि’ कार्यक्रम में कहा कि हमारा अन्नदाता किसान जब आपस में मिलता है तो राम-राम कहता है. आज अयोध्या में रामलला भी आ गए हैं और प्रदेश के अपराधियों का राम नाम सत्य भी हो गया है. उत्तर प्रदेश में सभी कार्य श्रीराम का नाम लेकर चल रहा है, इसलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है.

2:50 AM. 8 Mar 24 9:20 PM. 7 Mar

पोलिंग बूथों पर पढ़कर सुनाई जाएगी मतदाता सूची, 9 व 10 मार्च का दिन रखें याद

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने 09 व 10 मार्च 2024 को प्रत्येक बूथ (ग्राम पंचायत स्तर तथा वार्ड स्तर) पर मतदाताओं की जागरूकता के लिए मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाए. जिससे कि जिन अर्ह व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वो अपना समय से पंजीकरण करा लें. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पढ़े जाने का व्यापक प्रचार प्रसार ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर पूर्व से ही किया जाए. 09 व 10 मार्च को पूर्वाहन 11 बजे से अपराह्न 02 बजे के मध्य मतदाता सूची पढ़कर सुनाई जाएगी.

1:00 AM. 8 Mar 24 7:30 PM. 7 Mar

12:17 AM. 8 Mar 24 6:47 PM. 7 Mar

सुभासपा के अरविंद राजभर घोसी से NDA के प्रत्याशी

सुभासपा के अरविंद राजभर घोसी से NDA के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं. अरविंद राजभर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं. 2014 में घोसी लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पहली बार जीत हासिल की थी. यहां से हरि नारायण राजभर ने जीत हासिल की थी. 2019 में बीएसपी-एसपी गठबंधन से इस पर जीत हासिल की थी.

11:52 PM. 7 Mar 24 6:22 PM. 7 Mar

यूपी लोकसेवा आयोग ने राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा स्थगित की

यूपी लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च 2024 को होने वाली सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. आयोग ने इसका नोटिस जारी कर दिया है. साथ ही जुलाई में परीक्षा होने की संभावना जताई है.

UP Breaking News Live यूपी की पॉलिटिक्स, क्राइम, धर्म कर्म, हेल्थ, मेडिकल की आज की ताजा खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >