UP Breaking News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा, 50 हजार जुर्माना

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
10:14 PM. 6 Mar 24 4:44 PM. 6 Mar

धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में सात साल की सजा, 50 हजार जुर्माना

जौनपुर MP/MLA कोर्ट ने नमामि गंगे के इंजीनियर के अपहरण और रंगदारी वसूलने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को 7 साल की सजा सुनाई है. एडीजे चतुर्थ शरद कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को सुनवाई में पूर्व सांसद को दोषी करार दिया था. बुधवार को उन्होंने सजा सुनाई.

10:10 PM. 6 Mar 24 4:40 PM. 6 Mar

पूर्व सांसद पहुंचे एमपी-एमएलए कोर्ट, थोड़ी देर में सुनाई जाएगी सजा

नमामि गंगे परियोजना के इंजीनियर का अपहरण और रंगदारी मामले में दोषी करार पूर्व सांसद धनंजय सिंह को आज सुनाई जाएगी. धनंजय को जेल से जौनपुर कोर्ट लाया गया है. उन्हें कुछ ही देर में सजा सुनाई जाएगी. यदि धनंजय को दो साल से अधिक की सजा होती है तो वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. वो जौनपुर से एमपी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.

9:10 PM. 6 Mar 24 3:40 PM. 6 Mar

पूर्व सांसद पहुंचे एमपी-एमएलए कोर्ट, थोड़ी देर में सुनाई जाएगी सजा

नमामि गंगे परियोजना के इंजीनियर का अपहरण और रंगदारी मामले में दोषी करार पूर्व सांसद धनंजय सिंह को आज सुनाई जाएगी. धनंजय को जेल से जौनपुर कोर्ट लाया गया है. उन्हें कुछ ही देर में सजा सुनाई जाएगी. यदि धनंजय को दो साल से अधिक की सजा होती है तो वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. वो जौनपुर से एमपी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे.

8:08 PM. 6 Mar 24 2:38 PM. 6 Mar

पुलिस भर्ती परीक्षा में दूसरी पाली का पेपर लीक कराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

यूपी ��सटीएफ ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कराने वाले 6 आरोपियों को मेरठ से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के नाम दीप, बिट्टू, प्रवीण, रोहित, नवीन कुमार, साहिल है. ये सभी एक अभ्यर्थी से 8 से 10 लाख रुपये पेपर उपलब्ध कराने के लिए लेते थे.

7:18 PM. 6 Mar 24 1:48 PM. 6 Mar

अयोध्या से उत्तराखंड के लिए फ्लाइट शुरू, राम नगरी पहुंचना हुआ आसान

अयोध्या से उत्तराखंड के लिए फ्लाइट शुरू हो गई है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने देहरादून के जॉल ग्रांट हवाई अड्डे से फ्लाइट की सुविधा का उद्घाटन किया. अयोध्या में राम मंदिर बनने के लिए हवाई मार्ग से देश के बड़े शहरों के जुड़ने के क्रम में यह 22वीं फ्लाइट है. अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने के बाद देश-विदेश से फ्लाइट लेकर अयोध्या पहुंचा जा सकता है.

5:53 PM. 6 Mar 24 12:23 PM. 6 Mar

सीएम योगी सैफई पहुंचे, 500 बेड के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा से सैफई पहुंचे हैं. वह यहां 500 बेड के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद हैं.

UP Breaking News Live यूपी की पॉलिटिक्स, क्राइम, धर्म कर्म, हेल्थ, मेडिकल की आज की ताजा खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >