UP Breaking News Live: राजभवन पहुंचे सभी भावी मंत्री, कुछ देर में होगा शपथ ग्रहण

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
10:33 PM. 5 Mar 24 5:03 PM. 5 Mar

राजभवन पहुंचे सभी भावी मंत्री, कुछ देर में होगा शपथ ग्रहण

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कुछ देर में होगा. सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, रालोद से अनिल कुमार, बीजेपी से दारा सिंह चौहान, सुनील शर्मा राजभवन पहुंच चुके हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई मंत्री भी राजभवन पहुंच चुके हैं.

9:01 PM. 5 Mar 24 3:31 PM. 5 Mar

यूपी कैबिनेट विस्तार शाम 5 बजे, राजभवन ने जारी किया कार्यक्रम

योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार शाम 5 बजे होगा. राजभवन ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र जारीकर दिया है. मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी से सुनील शर्मा, दारा सिंह चौहान, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, रालोद से अनिल कुमार को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

7:28 PM. 5 Mar 24 1:58 PM. 5 Mar

शाहजहांपुर में एसपी ऑफिस के सामने युवक ने लगाई आग

यूपी के शाहजहांपुर में एक युवक ने एसपी ऑफिस के सामने पहुंचकर आग लगा ली. बताया जा रहा है कि पिकप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने वह पुलिस थाने गया था. लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की. इससे आहत युवक ने SP ऑफिस के सामने पहुंच कर आग लगा लिया.

6:52 PM. 5 Mar 24 1:22 PM. 5 Mar

सीएम योगी ने खराब मौसम से सर्वाधिक प्रभावित नौ जिलों को जारी किए 23 करोड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले तीन दिनों में खराब मौसम से अन्नदाताओं की क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे के लिए 23 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है. यह धनराशि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित नौ जनपदों के लिए जारी की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत विभाग को तत्काल अन्नदाताओं के खातों में धनराशि भेजने के निर्देश दिये हैं. इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कार्य लगभग पूरा हो गया है. सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया चल रही है.

6:42 PM. 5 Mar 24 1:12 PM. 5 Mar

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायक सीएम आवास पहुंचे

योगी मंत्रिमंडल का आज मंगलवार को विस्तार होगा. मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम आवास बुलाया गया है. रालोद से अनिल कुमार, सुभासपा से ओम प्रकाश राजभर, बीजेपी से साहिबाबाद से सुनील शर्मा, बीजेपी से दारा सिंह चौहान को 1 बजे सीएम आवास पहुंचने के निर्देश मिले थे. अनिल कुमार, ओम प्रकाश राजभर सीएम आवास पहुंच चुके हैं.

6:33 PM. 5 Mar 24 1:03 PM. 5 Mar

यूपी में महिला पुलिसकर्मी अब नहीं करेंगी संतरी व ऑफिस ड्यूटी

यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार का महिला पुलिस कर्मियों को लेकर अहम फैसला किया है. अब महिला पुलिसकर्मी संतरी एवं ऑफिस ड्यूटी नहीं करेंगी. उन्हें बीट पर तैनात किया जाएगा.

UP Breaking News Live: यूपी की पॉलिटिक्स, क्राइम, धर्म कर्म, हेल्थ, मेडिकल की आज की ताजा खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >