UP Breaking News: मोहनलालगंज से मनोज प्रधान बीएसपी प्रत्याशी

UP Breaking News Live Updates: यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की

1:13 AM. 23 Mar 24 1:13 AM. 23 Mar

मोहनलालगंज से मनोज प्रधान को बीएसपी का टिकट

बसपा ने शुक्रवार को एक और प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने मोहनलालगंज से मनोज प्रधान को टिकट दिया है.

11:02 PM. 22 Mar 24 11:02 PM. 22 Mar

सपा के बागी विधायक अभय सिंह को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा

समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभयर सिं को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. अभय सिंह ने राज्य सभा चुनाव में सपा से विद्रोह करके बीजेपी प्रत्याशी को वोट दिया था. अभय सिंह समावादी पार्टी के टिकट पर अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक चुने गए थे. बाहुबली विधायक अभय सिंह सपा से विद्रोह के बाद सीआरपीएफ के जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेंगे.

1:34 PM. 22 Mar 24 1:34 PM. 22 Mar

अखिलेश यादव आज जाएंगे सीतापुर, जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज सीतापुर जाएंगे. वो यहां जेल में बंद आजम खान से मुलाकात करेंगे. इस चुनाव को लोकसभा चुनाव के नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. क्योंकि रामपुर और मुरादाबाद लोकसभा सीटों को लेकर अभी समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है. इन सीटों पर मो. आजम खान की सलाह के बिना प्रत्याशी नहीं घोषित किए जाएंगे.

UP Breaking News Live यूपी की पॉलिटिक्स, क्राइम, धर्म कर्म, हेल्थ, मेडिकल की आज की ताजा खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >