Uttar Pradesh Breaking News Live: अतीक अहमद- अशरफ को नैनी जेल से लेकर रवाना हुई पुलिस , होगी पूछताछ

Uttar Pradesh Breaking News Live: समाजवादी पार्टी ने मेयर के आठ टिकट किए घोषित. लखनऊ से वंदना मिश्रा सपा की प्रत्याशी. गोरखपुर से काजल निषाद सपा की प्रत्याशी. प्रयागराज के अजय श्रीवास्तव को टिकट.झांसी से रधुवीर चौधरी को टिकट. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
10:25 PM. 13 Apr 23 10:25 PM. 13 Apr

पूछताछ के लिए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को नैनी जेल से लेकर रवाना हुई प्रयागराज पुलिस

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को नैनी जेल से प्रयागराज पुलिस लाइन ले जा रही है. माफिया के वकील भी साथ चल रहे हैं. सीजेएम कोर्ट ने चार दिन की पुलिस रिमांड दी है. पुलिस दोनों भाइयों को आमने- सामने बैठाकर पूछताछ करेगी.

9:06 PM. 13 Apr 23 9:06 PM. 13 Apr

इंदौर में छिपा बमबाज गुड्डू मुस्लिम बच निकला, यूपी एसटीएफ ने तीन मददगारों को हिरासत में लिया

उमेशपाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने इंदौर में बमबाज गुड्डू मुस्लिम के तीन मददगारों को हिरासत में लिया है. गुड्डू मुस्लिम के इंदौर में छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ को मिली थी. एसटीएफ के शिकंजा में आने से पहले ही वह किसी तरह बच निकला. पुलिस हिरासत में लिए गये युवकों से पूछताछ के आधार पर घेराबंदी कर रही है.

9:06 PM. 13 Apr 23 9:06 PM. 13 Apr

समाजवादी पार्टी में भगदड़, 128 सपाइयों का इस्तीफा, अखिलेश को भेजी कॉपी

निगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में भगदड़ मच गयी है. पार्टी के 128 सक्रिय सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा की कॉपी अखिलेश यादव यादव को भी भेजी है. सभी नेताओं ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाया है.

9:06 PM. 13 Apr 23 9:06 PM. 13 Apr

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का निधन

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी का गुरुवार को निधन हो गया. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. निमोनिया और सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें इलाज के लिए रायबरेली से लखनऊ के अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

4:42 PM. 13 Apr 23 4:42 PM. 13 Apr

माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ चार दिन की पुलिस रिमांड पर

लखनऊ. प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट ने पुलिस के आवेदन को स्वीकार कर माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को चार दिन की पुलिस रिमांड में दे दिया है. रिमांड 14 से 17 अप्रैल तक के लिए दी गयी है. शुक्रवार सुबह नौ बजे से इसकी गिनती शुरू होगी. यानि पुलिस को चार दिन के अंदर उमेशपाल की हत्या से लेकर विधायक राजू पाल तक की कड़ी से जुड़े सभी राज उगलवाने होंगे.

4:42 PM. 13 Apr 23 4:42 PM. 13 Apr

अतीक के बेटे असद को यूपी STF ने किया एनकाउंटर में ढेर, सीएम योगी ने बुलाई  बैठक

लखनऊ, माफिया अतीक के बेटे असद को यूपी STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. एनकाउंटर पर सीएम योगी ने टीम की सराहना की. एनकाउंटर करने वाली टीम को सीएम ने सराहा. सीएम ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक बुलाई. सीएम की बैठक में बड़े अधिकारियों को बुलाया गया.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

अतीक अहमद के बेटे असद का हुआ एनकाउंटर

उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद का बेटा असद का एनकाउंटर हो गया है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि यूपी STF को बधाई देता हूँ, उमेश पाल और पुलिस के जवानों के हत्यारों को यही हश्र होना था.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

कानपुर में मां की हत्‍या के बाद युवक ने लगाई फांसी

कानपुर जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर में एक नवविवाहित युवक ने कथित रूप से अपनी मां की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोचिंग कक्षाएं चलाने वाले विवेक वर्मा उर्फ निखिल (28) को बुधवार को उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया, जबकि उसकी मां राजकुमारी वर्मा (60) वहीं फर्श पर मृत मिली.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

यूपी के बलिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट, 6 से अधिक लोग घायल

यूपी के बलिया से बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. मारपीट में लगभग 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने 24 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. पूरा मामला सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

कानपुर से वंदना बाजपेयी को सपा ने मेयर प्रत्याशी किया घोषित

कानपुर से वंदना बाजपेयी को समाजवादी पार्टी ने मेयर प्रत्याशी घोषित किया. बता दें आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपाई की पत्नी है वन्दना.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

कोरोना को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

अभी कुछ दिनों से यूपी में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं. इस देखते हुए सभी जिला अस्पतालों में तैयारियों पूरी कर ली गई है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कोरोना को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं, चिंता की कोई बात नहीं है. सभी ज़िला अस्पतालों और कोविड डेडिकेटेड अस्पतालों को सतर्क किया गया है. बुज़ुर्गों और बीमारों को बिना मास्क बाहर जाने से मना किया गया है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा, ओवरलोड ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, मौत

यूपी के गोंडा में दर्दनाक हादसा हो गया है. तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया है. मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. यह हादसा कर्नलगंज-परसपुर रोड पर हुआ है.सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

अलीगढ़ में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेत में लगी आग, 18 बीघा गेहूं जलकर राख

अलीगढ़ में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से खेत में आग लग गई. दो किसानों के करीब 18 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई. फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा. बता दें पूरा मामला गोंडा थाना इलाके के बलभद्रपुर गांव का है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह पहुंचे आगरा

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह आगरा पहुंचे हैं. वीके सिंह रोजगार मेले कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी मोजूद रहे. बता दें सूरसदन में कार्यक्रम आयोजित है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

सम्भल में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

यूपी के सम्भल में सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बता दें पूरा मामला थाना धनारी क्षेत्र के भकरोली का है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

गाजीपुर में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत

गाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है. दीवार गिरने से यह बड़ा हादसा हो गया है. सरैला गांव स्थित खलिहान में खेल रहे बच्चों पर चहारदीवारी भरभराकर गिर गई. मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. जबकि दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है. जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

अयोध्या में 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,

अयोध्या में छह किसानों की फसल जलकर राख हो गई.बिजली के तारों के टकराने से फसलों में आग लगी. सूचना देने पर फायर बिग्रेड नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख. पूरा मामला थाना रौनाही के सोहावल क्षेत्र का है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

पीलीभीत में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छह लोगों को रौंदा

पीलीभीत से बड़ी खबर सामने आई है. जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छह लोगों को रौंदा. चपेट में आने से बाइक सवार तीन फौजी भी घायल हुए. सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रेफर किया गया. बता दें पूरा मामला थाना बिलसंडा इलाके के घनश्यामपुर गांव का है.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

कांग्रेस ने महापौर के दो टिकट घोषित किए

लखनऊ, कांग्रेस ने महापौर के दो टिकट घोषित किए. वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव को टिकट मिला. कानपुर से आशनी अवस्थी को टिकट मिला.

2:32 PM. 13 Apr 23 2:32 PM. 13 Apr

प्रयागराज में प्रोफेसर पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

प्रयागराज में प्रोफेसर पर छात्र के साथ मारपीट का आरोप. इविवि के छात्रों ने कार्रवाई की मांग की. मेन गेट बंद कर शुरू प्रदर्शन किया. एसीपी, दो थानों की फोर्स मौके पर तैनात. बता दें पूरा मामला कर्नलगंज के इविवि का का है.

6:38 AM. 13 Apr 23 6:38 AM. 13 Apr

समाजवादी पार्टी ने मेयर के आठ टिकट किए घोषित

समाजवादी पार्टी ने मेयर के आठ टिकट किए घोषित. लखनऊ से वंदना मिश्रा सपा की प्रत्याशी. गोरखपुर से काजल निषाद सपा की प्रत्याशी. प्रयागराज के अजय श्रीवास्तव को टिकट। झांसी से रधुवीर चौधरी को टिकट.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Breaking News Live: समाजवादी पार्टी ने मेयर के आठ टिकट किए घोषित. लखनऊ से वंदना मिश्रा सपा की प्रत्याशी. गोरखपुर से काजल निषाद सपा की प्रत्याशी. प्रयागराज के अजय श्रीवास्तव को टिकट.झांसी से रधुवीर चौधरी को टिकट. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >