UP Breaking News Live: 11आइपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिले के कप्तान बदले

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निर्वाण दिवस कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम योगी सिविल अस्पताल पहुंचे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
3:31 AM. 24 Jun 23 10:01 PM. 23 Jun

11आइपीएस अधिकारियों का तबादला, कई जिले के कप्तान बदले

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात को 11 आइपीएस का तबादला कर दिया. कई चार रेंज के अधिकारियों को बदला गया है. सात जिलों में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी बदले गए हैं.

3:31 AM. 24 Jun 23 10:01 PM. 23 Jun

एएमयू में शोध छात्रा के यौन उत्पीड़न में प्रोफेसर को क्लीन चिट, बैठक से पहले लीक हुई रिपोर्ट

अलीगढ़ – अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक से पहले ही शोध छात्रा उत्पीड़न मामले में जांच रिपोर्ट लीक हो गई. काउंसिल की शनिवार को सर सैयद हाउस में बैठक होनी है. काउंसिल के 20 सदस्य शामिल होंगे. वही वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर आंतरिक शिकायत कमेटी की रिपोर्ट बैठक से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

3:31 AM. 24 Jun 23 10:01 PM. 23 Jun

बिहार नये राजनैतिक नवजागरण का काबा बन रहा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने पटना में महागठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद कहा कि बिहार नये राजनैतिक नवजागरण का काबा बन रहा. आज यहां दल नहीं देश के नेता मिल रहे हैं. पटना का संदेश यही है कि हम सब लोग मिलकर काम करेंगे मिलकर करके देश को बचाने देश की जनता को और देश कैसे आगे बढ़े उस दिशा में काम करेंगे.

3:31 AM. 24 Jun 23 10:01 PM. 23 Jun

मुंबई -पुणे में ” बम विस्फोट ” की धमकी भरे कॉल करने वाला जौनपुर से गिरफ्तार

मुंबई और पुणे में कथित तौर पर “बम विस्फोट” की धमकी भरे कॉल करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है. इस व्यक्ति ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को फोन करके कहा था कि शहर और पुणे में “बमबारी” होगी. अधिकारी के मुताबिक, धमकी जारी करते हुए उसने पैसे की भी मांग की थी.

3:31 AM. 24 Jun 23 10:01 PM. 23 Jun

यूपी शिक्षा बोर्ड ने पाठ्यक्रम में सावरकर सहित 50 हस्तियों की जीवनियां शामिल कीं

यूपी शिक्षा बोर्ड ने अपने पाठ्यक्रम में विनायक दामोदर ‘सावरकर’, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित मदन मोहन मालवीय और राजा राम मोहन राय, सरोजिनी नायडू, भगत सिंह, गौतम बौद्ध, महावीर जैन और स्वामी विवेकानंद सहित 50 महान हस्तियों की जीवनियां शामिल की हैं.

3:31 AM. 24 Jun 23 10:01 PM. 23 Jun

शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन

शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में दिव्यांग छात्रों का प्रदर्शन हो रहा है. वार्डन के साथ छात्रा की कहासुनी के बाद नाराज दिव्यांग छात्रों ने प्रदर्शन कर दिया है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: आज डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निर्वाण दिवस कार्यक्रम है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए. सीएम योगी सिविल अस्पताल पहुंचे. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >