प्रैक्टिकल के नाम पर टीचर ने पार की दरिंदगी की हद, नशीला पदार्थ खिलाकर 17 छात्राओं से की छेड़छाड़

मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक पर हाई स्कूल की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि टीचर ने स्कूल की 17 छात्राओं को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ गलत हरकत की.

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक शिक्षक पर हाई स्कूल की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. आरोप है कि टीचर ने स्कूल की छात्राओं को नशीला पदार्थ देकर उनके साथ गलत हरकत की. टीचर ने छात्राओं को स्कूल में यह कहकर रोक लिया कि उनका प्रैक्टिकल है और खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिसके बाद बेहोशी की हालत में सभी छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. मामला पुरकाजी थानाक्षेत्र के तुगलपुर कम्हेड़ा गांव के एक स्कूल का है.

छात्राओं को दी फेल करने की धमकी

मामले का खुलासा तब हुआ, जब दो छात्राओं ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, इसके बाद परिजन छात्राओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे जहां, उन्होंने घटना की शिकायत की. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्राओं ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने घटना के बारे में परिजनों को बताने पर फेल करने की धमकी दी थी.

प्रैक्टिकल के नाम पर छात्राओं से छेड़छाड़

दरअसल, हाई स्कूल की छात्राओं को प्रैक्टिकल के नाम पर 18 नवंबर को जीजीएस इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में लाया गया था. छात्राओं का आरोप है कि स्कूल संचालक अर्जुन सिंह ने उन्हें खाने में नशीला पदार्थ देकर अश्लील हरकत करने के साथ साथ छेड़छाड़ की.

पुरकाजी इंपेक्टर लाइन हाजिर

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामले में कार्रवाई की जगह दबाने में लगी थी. मामला जब एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए. साथ ही लापरवाही बरतने पर पुरकाजी इंपेक्टर विनोद कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है. फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >