सुल्तानपुर के जिला जेल में दो कैदियों की संदिग्ध मौत, घटना के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटा प्रशासन

यूपी के सुल्तानपुर जिला जेल में बंद दो कैदियों की संदिग्ध मौत हो गयी है. बुधवार की दोपहर जेल में एक साथ दो कैदियों की संदिग्ध मौत से शासन-प्रशासन के बीच हड़कंप मचा है. घटना के बाद फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से जांच की जा रही है.

लखनऊ. यूपी के सुल्तानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पर सुल्तानपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदियों की संदिग्ध मौत हो गयी है. बुधवार दोपहर जेल में एक साथ दो कैदियों की संदिग्ध मौत के बाद सनसनी फैल गई है. इतनी बड़ी घटना के बाद शासन-प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ है. सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया. घटना के बाद फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से सभी पहलुओं पर नजर रखते हुए जांच की जा रही है. कोतवाली नगर के गभड़िया के पास जिला कारागार स्थित है.

सूचना पर जेल पहुंचे डीएम और एसपी

जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिला कारागार में हत्या के मामले में जेल में बंद दो कैदियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलने पर जिलाधिकारी जसजीत कौर व एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. फारेंसिक व डॉग स्क्वाएड की सहायता से सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है. जेल में दो कैदियों की संदिग्ध हालत में मौत के बाद सनसनी फैल गई. यह घटना बुधवार की दोपहर की है.

Also Read: लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी विकास सिंह गिरफ्तार, यूपी के बाहुबली नेता को NIA ने दिल्ली से दबोचा
घटना की जांच में जुटा जेल प्रशासन

बताया जा रहा है कि बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने मामले की सूचना अधिकारियों दी. सूचना के बाद जेल के विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. जिन दो कैदियों की जेल में मौत हुई है, उनकी पहचान अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र निवासी करिया पासी व मनोज के रूप में हुई है. नगर कोतवाल ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >