UP News: औरैया में बाइक नहीं देने पर बेटे ने पिता की कर दी हत्या,प्रतापगढ़ में महिला को चाकू से गोदकर मार डाला

पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार यह घटना औरैया जिले के बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की बतायी जा रही है. आरोपी की पहचान नागेश के रूप में हुई है.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पिता ने जब अपने बेटे को बाइक देने से मना किया तो उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया. परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार यह घटना औरैया जिले के बाबरपुर देहात के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर की बतायी जा रही है. आरोपी की पहचान नागेश के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने ईंट से वार कर अपने पिता की हत्या की है.

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी हत्या के बाद से फरार है. उसके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर रखा गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. परिवार वालों ने बताया कि नागेश अपने पिता से कहीं जाने के लिए बाइक मांग रहा था. पिता ने जब बाइक देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपने पिता पर हमला कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: आगरा में सिटी बस चलाने वाले चालकों ने की हड़ताल, वेतन ना मिलने की वजह से सिटी बस का संचालन हुआ बंद
प्रतापगढ़ में महिला की हत्या

वहीं, दूसरी घटना उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र से आ रही है. जहां पर बाजार जा रही एक महिला की बाइक सवार अपराधियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान नूरपुर की रहने वाली मालती (45) अपनी बेटी सुहानी (10) के साथ गुरुवार की शाम बाबागंज बाजार जा रही थी. इसी दौरान हीरागंज नहर के पास पहुंचने पर बाइक सवार दो हमलावरों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >