Lucknow News: लखनऊ में घिनौनी करतूत, सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम के मुंह पर टेप चिपकाकर आरोपी फरार

पुलिस की टीम रातभर बच्ची की तलाश में लगी रही. सुबह ग्रामीणों ने बच्ची को खेत मे पड़ा देखा. उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था और वो बेहोश पड़ी हुई थी.

Lucknow News: लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सात साल की मासूम का अपहरण करके उसके साथ रेप किया गया. शुक्रवार सुबह बच्ची बदहवास हालत में गांव के बाहर खेत मे पड़ी मिली. उसके मुंह पर टेप चिपका था ताकी वो शोर नहीं मचा सके. उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे. मासूम बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना लखनऊ में बंथरा थाना क्षेत्र के बादेखेड़ा गांव में हुई. गुरुवार की रात एक शादी समारोह से सात साल की बच्ची रात 9 बजे अचानक लापता हो गई. पहले परिजन उसे तलाशते रहे. इसके बाद पुलिस की टीम रातभर बच्ची की तलाश में लगी रही. सुबह ग्रामीणों ने बच्ची को खेत मे पड़ा देखा. उसके मुंह पर टेप चिपका हुआ था और वो बेहोश पड़ी हुई थी. गांव वालों के मुताबिक घटना को पड़ोस गांव के एक व्यक्ति ने अंजाम दिया है. वो नशे का आदी है. उस आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक रात भर बच्ची की तलाश की गई. वो सुबह गांव के बाहर खेत में मिली. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. छानबीन में पता चला कि बादेखेड़ा गांव से करीब चार किमी दूर स्थित गांव का युवक शराब के नशे में धुत होकर शादी में पहुंचा था. पूछताछ में पता चला है कि वो नशे की हालत में बच्ची को उठा ले गया. आरोपी की पहचान हो गई है. उसकी तलाश में टीमें लगाई गई है.

(रिपोर्ट:- काविश अजीज, लखनऊ)

Also Read: मथुरा में तनाव के बीच सुरक्षा कड़ी, तीन जोन में बंटा शहर, ड्रोन से निगरानी, दो हजार पुलिस बल तैनात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >