समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को ऑक्सीजन लेने में परेशानी होने पर आईसीयू में किया गया शिफ्ट

Samajwadi Party, Azam Khan, ICU : लखनऊ : कोरोना संक्रमित समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. वहीं, कोरोना संक्रमित उनके बेटे अब्दुल्ला की हालत संतोषजनक बतायी जा रही है. मालूम हो कि कोरोना संक्रमित आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को तबीयत खराब होने पर रविवार को सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

लखनऊ : कोरोना संक्रमित समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. वहीं, कोरोना संक्रमित उनके बेटे अब्दुल्ला की हालत संतोषजनक बतायी जा रही है. मालूम हो कि कोरोना संक्रमित आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को तबीयत खराब होने पर रविवार को सीतापुर जेल से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

मेदांता हॉस्पिटल की ओर से सोमवार को जारी किये गये बुलेटिन में डायरेक्टर आर कपूर ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के 72 वर्षीय सांसद आजम खान को ऑक्सीजन लेने में सोमवार को परेशानी होने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. उन्हें 10 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. वहीं, उनके बेटे अब्दुल्ला की हालत संतोषजनक है.

जानकारी के मुताबिक, रामपुर से सांसद और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की रविवार को अचानक तबीयत खराब होने पर सीतापुर जेल से राजधानी स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आजम खान एक मई को ही कोरोना पॉजिटिव हो गये थे. जेल में बंद उनके साथ करीब 13 बंदी भी कोरोना पॉजिटव हो गये थे.

सीतापुर जिला जेल में बंद आजम खान की तबीयत रविवार को खराब होने पर जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला के साथ एंबुलेन्स से लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. आजम खान और उनके बेटे करीब 14 माह से सीतापुर जिला कारागार में बंद है. जेल प्रशासन की ओर से 28 अप्रैल को करायी गयी कोरोना जांच में आजम खान और उनके बेटे कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.

आजम खान पर 80 से ज्यादा मामले और उनके बेटे अब्दुल्ला पर 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि अधिकतर मामलों में आजम खान को जमानत मिल चुकी है. हालांकि, कुछ मामले अब भी लंबित हैं. मालूम हो कि आजम खान की पत्नी ताजीन फातमा को कुछ दिन पहले ही जमानत मिल गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >