PM Modi Varanasi Visit: पीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले-काशी के युवा को नशेड़ी कह रहे

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार 23 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं. वह लगभग 6 घंटे काशी में रहेंगे. शाम 4 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Live Updates
9:16 PM. 23 Feb 24 3:46 PM. 23 Feb

पीएम का राहुल गांधी पर हमला, बोले-मेरी काशी के युवा को नशेड़ी कह रहे

अपने भाषण में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि 10 को दशक के परिवारवाद भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण ने यूपी को विकास में पीछे रखा है. पहले की सरकारों ने यूपी को बीमारू राज्य बनाया. यहां के नौजवानों से उनका भविष्य छीना. लेकिन आज जब अप बदल रहा है जब यूपी के नौजवान अपना नया भविष्य लिख रहे हैं तब यह परिवारवादी क्या कर रहे हैं. मैं तो उनकी बातें सुनकर हैरान हूं. कांग्रेस के शाही परिवार के युवराज काशी की धरती पर आकर कह रहे हैं कि यहां के नौजवान यूपी के नौजवान नशेड़ी हैं. यह कैसी भाषा है. भाई मोदी को गाली देते रहते इन्होंने दो दशक बिता दिए. अब ईश्वर रूपी जनता जनार्दन पर यूपी नौजवानों अपनी फ्रस्ट्रेशन निकल रहे हैं. वह यूपी के मेरे काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं.

9:11 PM. 23 Feb 24 3:41 PM. 23 Feb

पीएम ने यूपी सभी सीटों पर जीत का दिया मंत्र

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि यहां किसी की नहीं चलेगी. ये लोग नहीं जानते की काशी में सब गुरु हैं. गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि बनारस नहीं पूरे यूपी को पता है कि माल वही है पैकिंग नई है. इस बार तो इनको जमानत बचाने के लिए ही बहुत संघर्ष करना पड़ेगा. आज पूरे देश का एक ही मूड है. अबकी बार मोदी की गारंटी वाली सरकार. हर लाभार्थी को शत प्रतिशत लाभ दे रहा है. मोदी लाभार्थियों के सेचुरेशन की गारंटी दे रहा है. यूपी ने भी सारी सीटें मोदी को देने का निर्णय किया है. इस बार यूपी शत-प्रतिशत सीटें एनडीए के नाम करने वाला है. मोदी का तीसरा कार्यकाल पूरी दुनिया में भारत के सामने सबसे प्रखंड कालखंड होने वाला है. सबसे प्रखर कालखंड होने वाला है.

9:06 PM. 23 Feb 24 3:36 PM. 23 Feb

कांग्रेस काशी-अयोध्या का बदला स्वरूप नहीं देख सकती: पीएम

पीएम मोदी ने वाराणसी के करखियांव में विकास योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने के बाद विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष को काशी और अयोध्य का नया स्वरूप बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है. वो अपने भाषणों में राम मंदिर को लेकर कैसी-कैसी बातें करते हैं. कैसी-कैसी बातों से हमले करते हैं. मैं नहीं जानता था कि कांग्रेस को प्रभु श्री राम से इतनी नफरत है. यह अपने परिवार और अपने वोट बैंक से बाहर देख ही नहीं सकते. हर चुनाव के दौरान के दौरान यह मिलते हैं और जैसे चुनाव बात निल बटे सन्नाटा आता है तो यह एक दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं.

8:41 PM. 23 Feb 24 3:11 PM. 23 Feb

पीएम मोदी पहुंचे करखियांव, हजारों करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

पीएम योगी ने शुक्रवार को पूर्वांचल के लिए उपहारों का पिटारा खोल दिया. पशुपालकों के लिए बनास डेयरी का उद्घाटन किया. जिससे पशुपालक अपना दूध अच्छे दामों पर दे सकेंगे. इस समय बनास डेयरी की क्षमता 2 लाख लीटर की क्षमता का है. उन्होंने कहा काशी शंकुल से 3 लाख किसानों की आय बढ़ेगी.

8:05 PM. 23 Feb 24 2:35 PM. 23 Feb

पीएम मोदी करखियांव पहुंचे, रोपवे केबिन गंडोला का लोकार्पण किया.

पीएम मोदी करखियांव पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने पहले मुख्य पंडाल तक रोडशो किया. इसके बाद रोपवे के केबिन गंडोला का लोकार्पण किया. इस रोपवे का एक दिन में 96 हजार लोग फायदा उठा सकेंगे. इसके बाद वह बनास काशी शंकुल के मुख्य पंडाल में पहुंचे. जहां उनका सीएम योगी ने अंग वस्त्र पहनाकर और कामधेनु की मूर्ति देकर स्वागत किया.

7:42 PM. 23 Feb 24 2:12 PM. 23 Feb

पीएम मोदी करखियांव पहुंचे, बनास डेयरी प्लांट का का कर रहे निरीक्षण

पीएम मोदी अपने वाराणसी दौरे के अंतिम कार्यक्रम में पहुंच गए हैं. यहां उन्होंने अमूल बनास डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया. उधर जनसभा स्थल पर भारी भीड़ उनके पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit yadav

UP Head (Asst. Editor)
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >