UP Election 2022: यूपी में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर्स जुड़े, क्या काम कर जाएगा प्रियंका गांधी का मिशन?

यूपी में 52 लाख से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ा गया. इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या प्रियंका गांधी का मिशन काम कर जाएगा. देखिए ये रिपोर्ट...

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में अब चंद दिन ही शेष बचे हैं. उससे पहले पांच जनवरी 2022 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन जारी किया गया. पुरुषों की अपेक्षा महिला वोटर्स अधिक संख्या में जुड़ी हैं. इससे यह सवाल पैदा हो रहा है कि क्या कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का ‘लड़की हूं. लड़ सकती हूं’ मिशन क्या यूपी में काम कर जाएगा?

दरअसल, इस बार मतदाता सूची में कुल 52 लाख 80 हजार 882 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं. इनमें 23 लाख 92 हजार 258 पुरुष, 28 लाख 86 हजार 988 महिला और 1636 तृतीय लिंग के मतदाता हैं. वहीं, 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 14 लाख 66 हजार 470 मतदाताओं के नाम जोड़े गए. वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 19 लाख 89 हजार 902 है. इसमें से 10 लाख 62 हजार 410 पुरुष, 9 लाख 26 हजार 945 महिला और 547 तृतीय लिंग के मतदाता हैं.

Also Read: UP में कोरोना संकट के बीच कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन स्थगित, रैली भी नहीं करेगी पार्टी

मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या बढ़ी है. प्रियंका गांधी इस बार महिलाओं और लड़कियों के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मैराथन भी इसी सोच के साथ शुरू किया है. प्रियंका गांधी लगातार शक्ति संवाद के साथ महिलाओं से बातचीत कर रही हैं और उनकी समस्याओं को सुन रही हैं.

Also Read: UP Election 2022: प्रियंका गांधी का PM मोदी पर तंज- महिलाओं ने अभी अंगड़ाई ली और प्रधानमंत्री झुक गए

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में आधी आबादी को 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा की है. प्रियंका गांधी ने इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों के लिए कई ऐलान भी किए हैं.

प्रियंका गांधी की प्रमुख घोषणाएं

  • पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी और आशा बहुओं का मानदेय नहीं बढ़ा है. यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा.

  • सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी.

  • इंटर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और स्नातक पास छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी.

  • सभी महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे.

  • प्रदेश सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा.

  • परिवार में पैदा होने वाली लड़की के लिए फिक्स डिपोजिट.

  • पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की होगी भर्ती.

  • विधवा पेंशन एक हजार रुपये तक बढ़ाया जाएगा.

Also Read: रायबरेली में शक्ति संवाद में प्रियंका गांधी बोलीं- अगर महिलाएं एकजुट हो जाएं तो देश की राजनीति बदल सकती है

प्रियंका गांधी का मानना है कि आधी आबादी को लेकर सरकार की नीतियां सही नहीं हैं. वर्तमान की बीजेपी सरकार की सोच महिला विरोधी है. इसे महिलाओं की चिंता नहीं है. कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम से घबराई बीजेपी भी अब कांग्रेस की राह पर चलने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 दिसंबर को प्रयागराज दौरा इसी का हिस्सा थी. अब देखने वाली बात होगी कि आधी आबादी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देती है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Achyut Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >