मायावती ने की बसपा के कमबैक की तैयारी, लोकसभा चुनाव से पहले भतीजे आकाश को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

LokSabha Elections: मायावती अपने भतीजे आकाश को जल्द ही नई जिम्मेदारी दे सकती हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती स्वयं इसकी घोषण विशेष आयोजन पर करेंगी. बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश ने लंदन से प्रबंधन की पढ़ाई की है.

लखनऊ. लोकसभा चुनाव से पहले बसपा नए रंगरूप में नजर आएगी. बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी में नए सिरे से संगठन को खड़ा करने में जुटी हुई हैं. पार्टी के अंदर ऐसी भी चर्चाएं तेज हो गयी है कि मायावती अपने भतीजे आकाश को जल्द ही नई जिम्मेदारी दे सकती हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती स्वयं इसकी घोषण विशेष आयोजन पर करेंगी. पार्टी के अंदर चर्चा है कि मायावती 26 मार्च को होने वाली आकाश की शादी में बड़ा गिफ्ट दे सकती हैं.

आकाश लंदन से की हैं प्रबंधन की पढ़ाई

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश ने लंदन से प्रबंधन की पढ़ाई की है. मायावती के साथ पहली पर 2017 में उन्हें सहारनपुर में देखा गया था. लखनऊ और दिल्ली की बसपा की अधिकतर बैठकों में उन्हें देखा जा चुका है. वहीं पंजाब विधानसभा चुनाव में आकाश को लगाया गया था. इसके साथ ही उन्हें दक्षिण भारत के कई राज्यों की जिम्मेदारियों दी जा चुकी हैं. वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई रैलिया भी निकाल चुके है. पार्टी के लोगों का कहना है कि यूपी में सक्रिय करने से पहले व आकाश को देश के अन्य राज्यों का भ्रमण कराकर राजनीतिक सूझबूझ बढ़ाना चाह रही है.

Also Read: आगरा के ताजनगरी पहुंचे डेनमार्क के राजकुमार और राजकुमारी, ताज की खूबसूरती का किया दीदार
पार्टी में बढ़ायी जा रही युवाओं की भागीदारी

लोकसभा चुनाव में हर बुथ को जीताने के लिए पार्टी में युवाओं की भगीदारी बढ़ायी जा रही है. इस समय आकाश बसपा की गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं. वहीं पार्टी के नेता भी उन्हें महत्व दे रहे हैं. आकाश यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक के साथ ही ट्वीटर पर बसपा की नीतियों और मुद्दों पर पोस्ट करते हैं. बसपा पहली बार सोशल मीडिया पर सक्रिय दिख रही है तो इसकी वजह भतीजा आकाश ही बताए जा रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >