Lakhimpur Kheri Live: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Lakhimpur Kheri Violence Live Update: लखीमपुर हिंसा मामले में नामजद आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है.

4:41 AM. 10 Oct 21 4:41 AM. 10 Oct

आशीष मिश्रा गिरफ्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप है.

3:04 AM. 10 Oct 21 3:04 AM. 10 Oct

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी किसानों की आड़ में लखीमपुर गए, लेकिन जो पत्रकार मरे, जो अन्य लोग मरे उनके पास नहीं गए. कश्मीर में अभी लोग मरे, वहां तो नहीं गए. जहां-जहां पॉलिटिकल टूरिज्म दिखता है, ये विपक्ष और कांग्रेस वहां पॉलिटिक्स करने जाते हैं, संवेदना देने नहीं जाते.

12:50 AM. 10 Oct 21 12:50 AM. 10 Oct

आशीष मिश्रा को किया गया गिरफ्तार

आशीष मिश्रा को 6 घंटे से अधिक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. थोड़ी देर में आशीष को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा. इसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है.

12:50 AM. 10 Oct 21 12:50 AM. 10 Oct

आशीष मिश्रा का फोन किया गया जब्त

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के फोन को जब्त कर लिया गया है. करीब पांच घंटे से लखीमपुर पुलिस लाइन में आशीष मिश्रा से पूछताछ जारी है.

12:50 AM. 10 Oct 21 12:50 AM. 10 Oct

अखिलेश सरकार के दौरान 200 से अधिक दंगे हुए: सिद्धार्थ नाथ सिंह

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अखिलेश यादव के इस बयान पर कि यूपी सरकार द्वारा संविधान को कुचला जा रहा है, कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश के तहत एक निष्पक्ष जांच चल रही है. कुछ को गिरफ्तार किया गया है और कुछ को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि 2012-2016 के बीच, अखिलेश यादव सरकार के दौरान 200 से अधिक दंगे हुए और शाहजहांपुर के एक पत्रकार को सरकार के बारे में कुछ कहने के बाद जिंदा जला दिया गया था.

12:50 AM. 10 Oct 21 12:50 AM. 10 Oct

संयुक्त किसान मोर्चा 12 अक्टूबर से निकालेगी ‘कलश यात्रा’

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा 12 अक्टूबर से उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में ‘कलश यात्रा’ निकालेगा. 18 अक्टूबर को ‘रेल रोको’ आंदोलन और 26 अक्टूबर को लखनऊ में ‘महापंचायत’ होगी. यह जानकारी योगेंद्र यादव ने दी.

12:50 AM. 10 Oct 21 12:50 AM. 10 Oct

आशीष के जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं, हो सकती है गिरफ्तारी

लखीमपुर पुलिस लाइन में पिछले कुछ घंटों से आशीष मिश्रा से पूछताछ जारी है. क्राइम ब्रांच के दफ्तर में नियत समय से 20 मिनट पहले स्कूटी पर बैठकर पहुंचे आशीष मिश्रा से तीन घंटों से लगातार पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में पुलिस के आला अफसरों के अतिरिक्त क्राइम ब्रांच एवं एसआईटी के अफसर भी मौजूद हैं.

12:50 AM. 10 Oct 21 12:50 AM. 10 Oct

वीडियो देखने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए: अखिलेश

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर कांड का वीडियो देखने वाले सभी लोगों ने इसकी निंदा की है. सब कुछ देख चुके हैं, फिर भी आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं. ये संविधान कुचलने वाली सरकार है. जिन भी परिवार से मैं मिला सबने कहा कि दोषी को सजा मिले,

7:14 PM. 9 Oct 21 7:14 PM. 9 Oct

किसान नेता दर्शनपाल सिंह का बयान

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा है कि लखीमपुर खीरी घटना पहले से रची गई साजिश का हिस्सा है.उन्होंने (हमलावरों) ने किसानों को आतंकित करने की कोशिश की.

6:36 PM. 9 Oct 21 6:36 PM. 9 Oct

आशीष मिश्रा के साथ ये लोग मौजूद

जानकारी के मुताबिक आशीष मिश्रा के साथ उनके अधिवक्ता अवधेश सिंह और सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौजूद हैं. वहीं इलाके में माकूल सुरक्षा व्यवस्था के इंतज़ाम किये गए हैं और हर रास्ते पर बैरिकेड लगाए गए हैं.

6:36 PM. 9 Oct 21 6:36 PM. 9 Oct

Pen Drives लेकर के क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे

आशीष मिश्रा करीब एक दर्जन से ज्यादा Pen Drives लेकर के क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे हैं. सूत्रों के मुताबिक इन Pen Drives में वह सभी वीडियो हैं, जो उनकी मौजूदगी साबित करेंगे की घटना के वक्त वह कहां मौजूद थे.

6:36 PM. 9 Oct 21 6:36 PM. 9 Oct

अखिलेश यादव का हल्लाबोल

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में जंगलराज है. उन्होंने आगे कहा कि सरकार दोषियों को बचाने में जुटी है. सपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए.

6:36 PM. 9 Oct 21 6:36 PM. 9 Oct

मिश्रा से करीब एक घंटे से पूछताछ जारी

समाचार एजेंसी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने आशीष मिश्रा के पूछताछ के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. मिश्रा से करीब एक घंटे से पूछताछ की जा रही है. क्राइम ब्रांच की टीम उनसे पूछताछ कर रही है.

6:36 PM. 9 Oct 21 6:36 PM. 9 Oct

नवजोत सिंह सिद्धू ने तोड़ा मौन व्रत

लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा के क्राइम ब्रांच में पेश होने के बाद कांग्रेस पंजाब के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मौन व्रत तोड़ लिया है. सिद्धू लखीमपुर में पत्रकार रमन कश्यप के घर पर धरना और मौन व्रत पर बैठे थे.

6:36 PM. 9 Oct 21 6:36 PM. 9 Oct

घटना के 92 घंटे बाद पेशी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर घटना के बाद करीब 92 घंटे बाद क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए हैं. मजिस्ट्रेट के सामने उनसे पूछताछ की जा रही है. वहीं पूछताछ के दौरान उनके वकील भी मौजूद हैं.

4:50 PM. 9 Oct 21 4:50 PM. 9 Oct

समर्थकों का हंगामा

मीडिया रिपोर्ट के आशीष मिश्रा से क्राइम ब्रांच में पूछताछ जारी है. वहीं बीजेपी दफ्तर पर उनके समर्थकों ने हंगामा किया है. हालांकि पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

4:39 PM. 9 Oct 21 4:39 PM. 9 Oct

क्राइम ब्रांच पहुंचे आशीष

लखीमपुर हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा खीरी पुलिस लाइन क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले पुलिस की ओर से गठित टीम भी पुलिस लाइन पहुंची थी. आशीष मिश्रा से कुछ देर में पूछताछ की जाएगी.

4:39 PM. 9 Oct 21 4:39 PM. 9 Oct

छावनी में तब्दील खीरी पुलिस लाइन

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्रा अब से कुछ देर बाद पुलिस के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे. इधर, खीरी पुलिस लाइन को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बलों की भारी तैनाती की गई है.

4:39 PM. 9 Oct 21 4:39 PM. 9 Oct

अरदास की पोस्टर ने बढ़ाई जिला प्रशासन की टेंशन

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मृतक किसानों के अरदास को लेकर जिला प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है. बताया जा रहा है कि एक पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें कहा गया है कि जहां किसानों को कुचला गया है. वहीं पर अरदास किया जाएगा.

4:39 PM. 9 Oct 21 4:39 PM. 9 Oct

गिरफ्तारी पर सीएम योगी का बयान

लखीमपुर की घटना के आरोपी तथा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ के बेटे की गिरफ्तारी की विपक्ष की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कानून हाथ में लेने की छूट किसी को नहीं है, लेकिन किसी के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं होगी.

2:37 PM. 9 Oct 21 2:37 PM. 9 Oct

आशीष से पूछताछ आज

लखीमपुर हिंसा मामले के नामजद आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा आज पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश होंगे. क्राइम ब्रांच ने 11 बजे लखीमपुर हिंसा मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आज अगर आशीष मिश्रा पेश नहीं हुए, तो उनपर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

2:24 PM. 9 Oct 21 2:24 PM. 9 Oct

पुलिस ने चिपकाया नोटिस

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ‘टेनी’ के पुत्र आशीष मिश्रा को पुलिस ने कल दूसरी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे तक पेश होने का समय दिया है. आशीष मिश्रा शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, इसके बाद पुलिस की ओर से उनके घर के बाहर दूसरी नोटिस चस्पा कर उन्हें शनिवार सुबह 11 बजे तक का समय पुलिस ने दिया है. वहीं उनके गिरफ्तारी पर अब भी सस्पेंस बरकरार है.

2:24 PM. 9 Oct 21 2:24 PM. 9 Oct

टेनी ने दिया ये बयान

इधर, लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा अस्वस्थ है और वह शनिवार को पुलिस के सामने पेश होगा. उन्होंने आगे कहा कि मेरा बेटा इस मामले में निर्दोष है और अपने निर्दोष होने के बारे में बयान और सबूत देगा.

2:24 PM. 9 Oct 21 2:24 PM. 9 Oct

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था सवाल

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई के दौरान यूपी सरकार से पूछा था कि जिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है. कोर्ट ने कहा कि क्या पुलिस धारा 302 के आरोपियों के साथ इसी तरह व्यवहार करती है, जैसे इस मामले में कर रही है. सर्वोच्च न्यायलय ने मामले में सरकार को जांच एजेंसी के बारे में सुझाव देने के लिए भी कहा.

मुख्य बातें

Lakhimpur Kheri Violence Live Update: लखीमपुर हिंसा मामले में नामजद आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हो सकती है. वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >