UP Chunav 2022: SP के गढ़ असमौली में कौन लगाएगा सेंध? इस बार BJP, BSP और कांग्रेस से मुकाबला

उत्तर प्रदेश के संभल जिला की असमौली सीट सियासी रूप से काफी एक्टिव मानी जाती है. असमौली सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होने जा रहा है.

By Prabhat Khabar | January 22, 2022 2:17 PM

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ सियासी चहलकदमी काफी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश के संभल जिला की असमौली सीट सियासी रूप से काफी एक्टिव मानी जाती है. असमौली सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होने जा रहा है. इसके बाद 10 मार्च को नतीजों का ऐलान होगा. असमौली सीट बनने के बाद से ही इस सीट पर सपा का कब्जा है.

सपा का माना जाता है सबसे अभेद्य किला

असमौली में 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पिंकी यादव ने जीत हासिल की थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में करीब 39.04 फीसदी वोट पड़े. सपा की पिंकी यादव ने भाजपा के नरेंद्र सिंह को 21 हजार वोटों के अंतर से हराया. बड़ी बात यह है पिंकी यादव 2012 से असमौली से विधायक हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश की चंदौसी सीट पर 14 फरवरी को मतदान, ‍BJP और SP के बीच तगड़ा घमासान
इस बार के चुनाव में कौन-कौन मैदान में उतरे?

  • हरेंद्र सिंह रिंकू – बीजेपी

  • हाजी मरघूब आलम – कांग्रेस

  • रफातुल्ला- बसपा

असमौली विधानसभा सीट का जातीय समीकरण

संभल जिले की असमौली विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ यादवों और किसानों की तादाद भी ज्यादा है. इस सीट पर माई समीकरण (मुस्लिम-यादव) फैक्टर चुनाव के नतीजे तय करते है.

असमौली में किस दिन मतदान और मतगणना?

  • मतदान- 14 फरवरी

  • मतगणना- 10 मार्च

2017 का चुनाव – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • पिंकी यादव – सपा – विजेता – 97,610

  • नरेंद्र सिंह- भाजपा – उपविजेता – 76,484

2012 का चुनाव – पार्टी – रिजल्ट – वोट मिले

  • पिंकी यादव – सपा – विजेता – 73,873

  • अकील उर रहमान खान – बसपा – उपविजेता – 47,484

Next Article

Exit mobile version