Bareilly Assembly Chunav: फरीदपुर में जिस दल के प्रत्याशी को मिली जीत, उसी पार्टी की UP में बनी सरकार

फरीदपुर विधानसभा सीट लंबे समय से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही. इसे 1967 में सामान्य सीट बनाया गया. 1974 में फिर इस सीट को आरक्षित कर दिया गया.

Bareilly Faridpur Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की बरेली में फरीदपुर विधानसभा सीट आती है. इस सीट पर पहला चुनाव 1957 में हुआ था. फरीदपुर विधानसभा सीट लंबे समय से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही. इसे 1967 में सामान्य सीट बनाया गया. 1974 में फिर इस सीट को आरक्षित कर दिया गया. यहां माना जाता है कि जिस पार्टी का यहां से विधायक बना है. उसी की प्रदेश में सरकार बनती है. फरीदपुर विधानसभा सीट पर 14 फरवरी को मतदान होने वाला है.

फरीदपुर सीट का सियासी इतिहास

  • 2017- डॉ. श्याम बिहारी लाल- भाजपा

  • 2012- डॉ. सियाराम सागर- सपा

  • 2007- विजय पाल सिंह- बसपा

  • 2002- डॉ. सियाराम सागर- सपा

  • 1996- नंद राम- सपा

  • 1993- सियाराम सागर- सपा

  • 1991- नंदराम- भाजपा

Also Read: Bareilly Assembly Chunav: नवाबगंज सीट पर सपा-भाजपा के बीच रही है कड़ी टक्कर, इस बार किसका पलड़ा भारी?
फरीदपुर सीट के मौजूदा विधायक

  • भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल पोस्ट ग्रेजुएट हैं. वो बरेली की एमजेपी रोहिलखंड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. वो लंबे समय से भाजपा और संघ से जुड़े हैं.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • मुस्लिम- 95 हजार

  • यादव- 63 हजार

  • दलित- 55 हजार

  • मौर्य- 24 हजार

  • कश्यप- 21 हजार

  • ब्राह्मण- 16 हजार

  • कुर्मी- 14 हजार

फरीदपुर सीट के मतदाता

कुल मतदाता- 3,26,290

पुरुष- 1,77,428

महिला- 1,48,857

थर्ड जेंडर- 5

फरीदपुर की जनता के मुद्दे

  • यहां पर उद्योग धंधे नहीं हैं.

  • टूटी सड़क, पेयजल, बिजली की समस्याएं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >