Rail Roko Andolan LIVE: रेल रोको अभियान का इस किसान संगठन ने किया बहिष्कार, देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी

kisan Rail Roko Andolan Live Updates: लखीमपुर हिंसा के बाद देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में कई ट्रेनें प्रभावित है. राकेश टिकैत ने गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा मांंगा है. वहीं, बरेली में पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया है.

Live Updates
4:48 PM. 18 Oct 21 4:48 PM. 18 Oct

बरेली में पुलिस हिरासत में किसान नेता

किसानों का रेल रोको आंदोलन बरेली में सफल नहीं हो पाया. बरेली जंक्शन पर रेल रोकने जा रहे किसानों को पुलिस ने चौपला पुल से हिरासत में ले लिया. किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

किसानों का आह्वान

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देशभर में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है. एलआईयू के अधिकारी सिविल पुलिस के लगातार संपर्क में है. कमिश्नर के निर्देश का पालन करते हुए वह छोटी-छोटी घटना भी थानेदारों तक पहुंचा रहे है.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

भाकियू भानु गुट ने किया बहिष्कार

भारतीय किसान यूनियन भानु के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि भारतीय किसान यूनियन भानु, संयुक्त किसान मोर्चा के आज रेल रोके अभियान में भाग नहीं लेगी.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

पुलिस ने लिया हिरासत में

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको कार्यक्रम के तहत आलम नगर रेलवे स्टेशन के बाहर ही संदीप पांडे, राजीव यादव, रविंद्र, रानी सिद्दिकी, रिज़वाना, जनक दुलारी, अजय, आदिल खान, वीरेंदर गुप्ता, अमित मौर्या, गौरव सिंह, बबलू गौतम, बान्के लाल यादव को हिरासत में लेकर इको गार्डन ले जाया गया.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

वाराणसी में रेलवे पुलिस अलर्ट पर

रेल रोको आंदोलन को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट सुजाबाद बाद रेलवे ट्रैक पर किसान आंदोलन की दृष्टि से रामनगर एसएचओ अश्वनी पांडे पुलिस के साथ अलर्ट पर हैं. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक पुलिस की मुस्तैदी की गई है.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

आगरा में पुलिस की तैनाती

ताजनगरी आगर में किसान संगठनों के रेल रोको आंदोलन का असर दिखाई नहीं दिया. हांलाकि किसान संगठनों के ऐलान के बाद से आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे . इसी के तहत आगरा छावनी, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन समेत कई स्टेशनों पर आरपीएफ गश्त करती नजर आई. एसपी(रेलवे) मोहम्मद मुस्ताक के मुताबिक आगरा छावनी स्टेशन, स्टेशन एरिया, गेटों, संभावित स्थानों पर आवश्यक बंदोबस्त दस्ता तैनात किया गया। आगरा छावनी, राजा की मंडी, भंड़ाई, फरह, बिल्लोचपुरा, कीठम, रूनकता स्टेशनों पर अतिरिक्त संख्या में स्टाफ तैनात कर लगातार पेट्रोलिंग करवाई जा रही है.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

सपा के सचिव नजरबंद

रेल रोको अभियान को देखते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा से पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यु को उनके सैयदराजा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया है. सैयदराजा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पूर्व विधायक के घर पहुंचे और शासन की मंशा से अवगत कराया. साथ ही उनके आवास पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

कई ट्रेनें प्रभावित

देश भर में कई जगहों पर किसानों ने लखीमपुर हिंसा के बाद सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है. नॉर्दन रेलवे ने मीडिया को बताया कि किसानों के हल्लाबोल से करीब 30 जगहों पर प्रभावित हैं.

2:20 PM. 18 Oct 21 2:20 PM. 18 Oct

मोदीनगर में पुलिस बलों की तैनाती

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है. गाजियाबाद के मोदीनगर में किसान रोकेंगे रेल, जिसके चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है. वहीं मोदीनगर में रेलवे स्टेशन पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है. किसानो को 10 बजे पहुंचना था, लेकिन किसान अभी नही पहुंचे है.

11:12 AM. 18 Oct 21 11:12 AM. 18 Oct

लखनऊ पुलिस की चेतावनी

किसान के रेल रोको आह्वान के बीच यूपी पुलिस ने चेतावनी दी है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रासुका लगाया जाएगा. लखीमपुर हिंसा के बाद किसानों ने यूपी सहित पूरे देश में रेल रोको का आह्वान किया है. लखीमपुर में 3 अक्टूबर को एक हिंसा में चार किसानों की मौत हो गई थी.

11:06 AM. 18 Oct 21 11:06 AM. 18 Oct

लखनऊ में लागू है धारा 144

समाचार एजेंसी एएनआई ने लखनऊ पुलिस के हवाले से बताया है कि किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए रेल रोको आंदोलन में हिस्सा लेने वालों लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी. लखनऊ में सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई है, अगर कोई सामान्य स्थिति को बाधित करने की कोशिश करता है तो उस पर एनएसए (NSA) लगाया जाएगा.

11:12 AM. 18 Oct 21 11:12 AM. 18 Oct

राकेश टिकैत का बयान

वहीं भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत ने बताया कि ये अलग-अलग जिलों में अलग-अलग जगह होगा. पूरे देश में वहां के लोगों को पता रहता है ​कि हमें कहां ट्रेन रोकनी है. भारत सरकार ने अभी हमसे कोई बात नहीं की है. इससे पहले किसान मोर्चा ने बयान जारी कर कहा था कि रेल रोको अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जाएगा.

11:06 AM. 18 Oct 21 11:06 AM. 18 Oct

किसान संगठनों ने किया है आह्वान

बताते चलें कि लखीमपुर हिंसा के बाद किसान संगठन अरदास के दिन सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए रेल रोको और 26 अक्टूबर को लखनऊ में महापंचायत का ऐलान किया था.

मुख्य बातें

kisan Rail Roko Andolan Live Updates: लखीमपुर हिंसा के बाद देशभर में किसानों का रेल रोको आंदोलन जारी है. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में कई ट्रेनें प्रभावित है. राकेश टिकैत ने गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा मांंगा है. वहीं, बरेली में पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >